Mustard Price: इस सप्ताह के आरंभ में सोमवार को तेल मेलों की खरीद सीमित होने के चलते उत्पादक मंदिरों में सरसों के भाव स्थिर हो गए। जयपुर सरसों कंडीशन की कीमत 6275 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्व स्तर पर स्थिर हुआ। वही इस दौरान सरसों प्रमुख उत्पादक राज्यों में सभी मंडियों में सरसों की दैनिक आवक की बात करें तो यह कम होकर 9.50 लाख बोरी तक हुई है। इसके अलावा ब्रांडेड तेल मिलों के द्वारा सरसों खरीद कीमत भी स्थिर रखा।
Sarso Rate Update
सोमवार के दिन विश्व बाजार में खाद्य तेलों में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं मलेशियाई पाम तेल कीमत 3% से अधिक कमजोर हुआ। इसके अलावा शिकागो में सोया तेल के दाम में भी गिरावट आई।
वहीं डालियान कमोडिटी एक्सचेंज में खाद्वय तेलों के दाम भी मंदा हुआ। व्यापारियों के मुताबिक पाम तेल के बढ़ रहे उत्पादन व वैश्विक व्यापार में चल रहा तनाव के चलते, निकट भविष्य में पाम तेल वायदा की कीमत में नरमी आने की संभावना है। वहीं घरेलू बाजार में सरसों तेल के दाम स्थिर से कमजोर हुआ। वही इसके अलावा सरसों उत्पादन मंडियों में सरसों का दैनिक आवक लगातार तीसरे दिन कम देखने को मिली है।
Sarso Rate Update: जानकारों की माने तो सरसों उत्पादन राज्यों में अभी मौसम साफ बना हुआ है ऐसे में सरसों के दैनिक आवक बना रहने की संभावना है। खपत के सीजन होने की वजह से घरेलू बाजार में सरसों तेल में मांग अभी भी बना रहेगा, परंतु इसका कीमत में तेजी या गिरावट काफी हद तक आयातित खाद्य तेलों के भाव पर निर्भर रहेगा।
सोया तेल व क्रूड तेल के दाम में गिरावट के अलावा -राजनीतिक तनाव में वृद्धि व मलेशिया के अंदर पाम तेल के उत्पादन की संभावना में बढ़ोतरी को देखते हुए कल यानी सोमवार को तीसरे दिन लगातार सत्र में मलेशियाई क्रूड पाम तेल(सीपीओ) वायदा में भारी गिरावट आया। जून वायदा अनुबंध बर्षा मलेशिया डेरिवेटिस्स(बीएमडी) में 146 रिगिंट मतलब 3.37% कमजोर होकर 4328 रिंगिट प्रति टन पर बंद हुआ। वही इसके अलावा सोया तेल इस दौरान मई वायदा में भी 2.20% की गिरावट आई। साथ ही मई के पाम तेल वायदा अनुबंध चीन के डालियान कमोडिटी एक्सचेंज पर 5.39 % की भारी गिरावट देखने को मिली।
जानकारों के मुताबिक शिकागो में सोया तेल व बीएमडी (BMD) में पाम तेल के बीच कीमतों का अंतर54.57 डॉलर प्रति टन है। वहीं सूत्रों के मुताबिक
मार्च 2025 में मलेशियाई पाम तेल उत्पादन में 11 से लेकर 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है, जिसके चलते आपूर्ति बढ़ने से कीमतों पर और भी दबाव बनेगा। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।
Conclusion:- आज आपने www.superkheti.com पर जाना Sarso Rate Update: तेल मिलों की मांग सीमित, सरसों की कीमत हुआ स्थिर, सरसों की दैनिक आवक हुई कम, जानें सरसों भाव अपडेट। किसानों और व्यापारी भाई को अपना व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें क्योंकि आने वाले समय के दौरान मांग, मौसम, आवक और सरकार के रुख पर फसल में तेजी या गिरावट निर्भर करती है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।