सरसों रेट में बढ़ोतरी, आखिर सरसों के दाम क्यों बढ़ रहे हैं, क्या दिवाली त्योहार पर होगा 7400 रुपए भाव

पिछले सप्ताह सरसों में जारी रहा तेजी का रुख, आखिर सरसों के दाम क्यों बढ़ रहे हैं, तेजी मंदी रिपोर्ट…

बीते सप्ताह के आरंभ के पहले दिन यानि सोमवार को जयपुर सरसों कंडीशन की कीमत 6925 से लेकर 6950 रु प्रति क्विंटल पर शुरू हुआ। जो कि सप्ताह के अंतिम दिन यानी शनिवार शाम को 7000 रु प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। बीते सप्ताह में 50 रु प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज किया गया।

बीते सप्ताह सरसों की कीमतों में तेजी तेल उठाव और मजबूत फंडामेंटल के कारण जारी रहा। बता दे की बीते सप्ताह में सरसों की औसतन 100 से लेकर 150 रुपए प्रति किलो तेजी देखने को मिली। वहीं तेल में ₹3 प्रति किलो साप्ताहिक तेजी दर्ज किया गया।

 

सरसों खल में लोकल डिमांड कमजोर होने के साथ निर्यात में कमी के चलते कमजोरी देखने को मिला। मिलन की डिमांड के सामने मौजूद सप्लाई प्राप्त नहीं है जिससे शॉर्टेज बना हुआ है। आने वाले त्यौहार में मीलों की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए तेलों का स्टॉक बढ़ाने की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें 👉गेहूं की DBW 316 गेहूं की पैदावार कितनी है, जाने इस किस्म की मुख्य विशेषताएं

सरसों के दाम क्यों बढ़ रहे हैं

सरकारी एजेंसियों के द्वारा मौजूदा छोड़ा जा रहा माल पर्याप्त मात्रा में डिमांड के लिए काफी नहीं है। और अगले महीने में त्योहारों का सीजन आरंभ होगा और ठंड के मौसम को देखते हुए सरसों की डिमांड में मजबूत बना रहेगा।

इसके अलावा सरकार के द्वारा आयातित तेलों में इयूटी बढ़ाने के बाद से अब सरसों व सोया तेल के बीच का अंतर कम होकर ₹25 प्रति किलो रह गया है। जोकि बढ़ने से पहले अंतर ₹35 किलो था।

यह अंतर कम होने के साथ-साथ सप्लाई कम होने और आने वाले त्योहारों को देखते हुए कहा जा सकता है कि सरसों तेल में बड़ी मंडी की गुंजाइश कम है।

निचले स्तरों से सरसों व सरसों तेल में बड़ी तेजी के बाद कुछ करेक्शन आ सकता है। लेकिन दिवाली तक सरसों में मजबूती बनी रहेगी। सरसों का अपना फंडामेंटल मजबूत होने से जड़ में फिलहाल जड़ में मंदा नहीं कम है। जयपुर में सरसों दिवाली त्योहार पर 6900 से 7400 प्रति क्विंटल और कच्ची घानी 1400 से 1500 के बीच रहने की संभावना है। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।

WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं 

इसे भी पढ़ें 👉 चना, गेहूं भाव में तेजी, सरसों, धान, सोयाबीन और नरमा कपास के भाव में क्या है स्थित, ताजा रेट 

Conclusion:- आपने जाना सरसों रेट में बढ़ोतरी, आखिर सरसों के दाम क्यों बढ़ रहे हैं, क्या दिवाली त्योहार पर होगा 7400 रुपए भाव। सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट, किसी भी फसल में तेजी या फिर मंदी आगामी दिनों में होने वाले मौसम के साथ-साथ डिमांड पर निर्भर करता है ऐसे में व्यापार अपने विवेक से करें और किसी भी व्यापार में नुकसान होने पर हम जिम्मेवार नहीं होंगे। क्योंकि हमारा काम है जानकारी देना। व्यापार अपने विवेक से ही करना चाहिए।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!