Soybean Price Update: सोयाबीन रेट MSP से काफी नीचे, क्या सोयाबीन के भाव में आएगी तेजी, जाने सोयाबीन रेट रिपोर्ट

Soyabean Rate Report: सामन्य मांग और सीमित आवक के चलते सोयाबीन के भाव में इस सप्ताह ज्यादा घट बढ़ नहीं। त्योहारों के चलते मंड़ियों में आवक सिमित रही जबकि स्टॉकिस्ट और प्लांट की मांग बनी रही।

क्या सोयाबीन के भाव में आएगी तेजी या नहीं

सोयाबीन की आवक अपने चरम पर है और नवंबर के मध्य तक आवक ऊँची रहेगी। सोया तेल में तेजी से कुछ हद सपोर्ट मिल रहा है सोयाबीन को। वहीं सोयमील में उठाव नहीं होने से सोयाबीन में तेजी का समीकरण नहीं बन रहा है।

सरकारी खरीदारी की अभी कोई आधिकारिक आंकड़े नहीं सामने आये हैं। मंडी भाव एमएसपी से काफी निचे होने से किसान अपने माल की बिकवाली रोक सकता है।

सरकारी खरीदारी बड़ी मात्रा में नहीं हई तो सोयाबीन में बड़ी तेजी की उम्मीद ना के बराबर है। सोयमील की निर्यात मांग कमजोर है। वहीं अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमतें घटने से घरेलू बाजार में इसके भाव कमजोर पड़े।

इसे भी पढ़ें 👉 आज सरसों, धान, नरमा, कपास, ग्वार और मुंगफली हरियाणा राजस्थान सभी मंडी भाव 

सीबीओटी सोयमील , ब्राजील और अर्जेटीना मूल के सोयमील के भाब कमजोर हुए हैं। विदेशी बाज़ारों से कड़ी प्रतिस्पर्धा से निर्यात में डिस्पैरिटी बनी हुई है।

बिना सरकारी खरीदारी और सोयमील निर्यात मांग के सोयाबीन में तेजी आना मुश्किल। सोयाबीन के मौजूदा सप्लॉई डिमांड सिमित दायरे (4600-5000) में कारोबार होने का संकेत कर रहे हैं।

इसके आगे की तेजी सरकारी खरीदारी और सोयमील की डिमांड पर निर्भर है। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।

 

WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं

इसे भी पढ़ें 👉

Conclusion:- आज आपने सुपर खेती पर जाना Soybean Price Update: सोयाबीन रेट MSP से काफी नीचे, क्या सोयाबीन के भाव में आएगी तेजी, जाने सोयाबीन रेट रिपोर्ट। किसी भी फसल में तेजी या फिर मंदी आगामी दिनों में होने वाले मौसम के साथ-साथ डिमांड पर निर्भर करता है ऐसे में व्यापार अपने विवेक से करें और किसी भी व्यापार में नुकसान होने पर हम जिम्मेवार नहीं होंगे। क्योंकि हमारा काम है जानकारी देना। व्यापार अपने विवेक से ही करना चाहिए।

 

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!