सोयाबीन नई फसल तैयार, क्या सोयाबीन का भाव बढ़ेगा या घटेगा 2025 में, जानें तेजी मंदी रिपोर्ट 

Soyabean Teji Mandi Report: बीते सप्ताह के आरंभ में पहले सोमवार को सोयाबीन महाराष्ट्र सोलापुर रेट 4930 ₹ जोकि शनिवार को 20 रु प्रति क्विंटल कमजोर हुआ जो 4910 रु प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। पिछले हफ्ते में सोयाबीन मांग न रहने से गिरावट आई। 

 

 

क्या सोयाबीन का भाव बढ़ेगा या घटेगा 2025

 

बीती सप्ताह में सोयाबीन से समर्थन न मिलने के चलते सोयाबीन की कीमत में तेजी पर अकुंश लगा। बता दें कि भारत सरकार के ओर से खाद्य तेलों के इंपोर्ट में ड्यूटी में बढ़ाने के बावजूद सोयाबीन में कोई असर नहीं देखने को मिला। नया

 

नई सोयाबीन फसल तैयार हो चुका है, किसान कीमतों को लेकर चिंतित हैं। जिसको लेकर सरकार से कई संगठन के द्वारा सोयाबीन प्रोत्साहन देने के लिए निवेदन शुरू किया गया।

 

 

इस साल सोयाबीन उत्पादन अमेरिका में रिकॉर्ड होने की संभावना है वहीं अर्जेंटीना और ब्राजील में भी बुवाई का रकबा बढ़ सकता है।

 

जिसके चलते भारतीय सोयामील को इन सोयाबीन उत्पादक देश से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगा। जिसके चलते निर्यात प्रदर्शन भी कमजोर रह सकता है।

 

भारत में सोयाबीन निर्यात अगस्त महीने में जुलाई की मुकाबला 20% कमजोर होकर 1.56 लाख टन रह गया है। बता देंगे भारत में सोयाबीन के पैदावार किस वर्ष अधिक होने की संभावना है लेकिन फसल के अंतिम दौर में होने वाली बारिश से कुछ नुकसान होने की भी खबर है।

 

सोयाबीन के पैदावार में हर साल औसत 3 से लेकर 5% तक का नुकसान फसल में मौसम खराब होने से दिखाई देता है। ऐसे में पिछले साल की उत्पादन के बराबर होने के आसार हैं।

 

सोयाबीन की कीमतों में निचले स्तरों पर 400 ₹ प्रति क्विंटल की तेजी, सोया तेल में सुधार और मिलों की मांग बढ़ने के चलते आई है।

 

बता दें कि ड्यूटी बढ़ने के बाद से तेलों में सेंटीमेंट मजबूत बनने के कारण सोयाबीन की कीमतों में बड़ी गिरावट की संभावना बहुत कम है।

 

आने वाले दिनों में तेजी के लिए सोयामील और सोया तेल का समर्थन आवश्यक होगा। वहीं मौजूदा स्तरों से सोयमील में अधिक कमजोर होने की संभावना कम है।

 

तेलों में आई मजबूती व सोयामील में गिरावट के आसार कम को ध्यान में रखते हुए सोयाबीन में आगे मजबूती बने रहने की संभावना है।

 

WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं

इसे भी पढ़ें 👉 सरसों रेट में बढ़ोतरी, आखिर सरसों के दाम क्यों बढ़ रहे हैं, क्या दिवाली त्योहार पर होगा 7400 रुपए भाव

इसे भी पढ़ें 👉 चना की कीमत में तेजी, फंडामेंटल मजबूती के चलते क्या दिवाली तक आएगा बड़ा उछाल, चना तेजी मंदी रिपोर्ट

 

Conclusion:- आज आपने जाना सोयाबीन नई फसल तैयार, क्या सोयाबीन का भाव बढ़ेगा या घटेगा 2025 में, जानें तेजी मंदी रिपोर्ट, किसी भी फसल में तेजी या फिर मंदी आगामी दिनों में होने वाले मौसम के साथ-साथ डिमांड पर निर्भर करता है ऐसे में व्यापार अपने विवेक से करें और किसी भी व्यापार में नुकसान होने पर हम जिम्मेवार नहीं होंगे। क्योंकि हमारा काम है जानकारी देना। व्यापार अपने विवेक से ही करना चाहिए।

 

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!