हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलावा चार राज्यों के किसानों को आगामी रबी सीजन (Rabi Season Crop Sowing) में धनिया, मटर व मूली की खेती के लिए अगेती बुवाई करने की सलाह दी गई। वही गोभी व टमाटर के साथ ही अन्य सब्जी वाली फसलों के लिए भी खेती करने के लिए अभी मौसम अनुकूल माना जा रहा है। वहीं किसानों को अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए किसानों को खेत में अच्छी तरह से तैयार करना चाहिए।
Rabi Season Crop Sowing Update
किसानों के द्वारा खरीफ सीजन के मौसम में बोई जाने वाली कपास, मक्का, सोयाबीन, उड़द और मूंग को पकने के बाद कटाई के लिए मौसम सही है। ऐसे में किसानों को पकने पर कटाई का काम पूरा करें और अपनी फसल में संभावित नुकसान से बचाव हो सकेगा।
वही हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राज्य के किसानों को केंद्रीय कृषि मंत्रालय के मुताबिक फसलों पर होने वाले अधिक किट रोग से बचाने की सलाह दिया गया है।
इस बदलते हुए मौसम में अब उत्तर भारत के राज्यों में धीरे-धीरे ठंड बढ़ाना शुरू हो रहा है वही खेती से जुड़े हुए काम भी बदल रहे हैं। ऐसे में किसानों को खरीफ फसल की सीजन कटाई के साथ-साथ दूसरी और नई फसलों की बुवाई का कार्य भी आरंभ हो चुका है ऐसे में किसानों को बेहद ही व्यस्त वाला समय चल रहा है।
वहीं किसानों को आने वाली फसलों के लिए उन्नत बीजों से बिजाई करने की सलाह दी गई है। वही बुवाई करने से पहले किसान बीज को अच्छे से उपचार करने के बाद ही अच्छे तरीके से बुवाई का कार्य पूरा करें जिन फसलों को कटाई के बाद जमीन खाली है उनको अच्छे से तैयारी करना चाहिए।
दिल्ली में उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए जरूरी सलाह
Up Rabi Season Crop Sowing Update : यूपी के किसानों के द्वारा सब्जी की फसल की बुवाई का कार्य करने का सुझाव दिया गया और बताया गया है कि किसान अपने खेतों मे मूली , धनिया या मेथी की बुवाई का कार्य कर सकते हैं वहीं किसान मटर की खेती के लिए अगेती किस्म का चुनाव करें।
वही दिल्ली के आसपास खेती करने वाले किसानों को मटर गाजर व सरसों की बुवाई के लिए सही समय माना गया है और दिल्ली के नजदीकी क्षेत्र में फूलगोभी पत्ता गोभी या ब्रोकली व टमाटर की रोपाई भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें 👉 मध्य प्रदेश राज्य के किसानों को मिलेगी धनतेरस पर बड़ी खुशखबरी, खातों में डालेंगे सीएम मोहन यादव दूसरी किस्त का पैसा
हरियाणा प्रदेश के किसान लगाएं धनिया मूली व पालक
वही हरियाणा प्रदेश के किसान के लिए पूर्वी क्षेत्र में तैयार होने वाली मक्का व धान की फसल की कटाई जल्द से पूरे करने की सलाह देने के साथ ही कपास की चुनाई का कार्य भी पूरा करने का समय है। और ऐसे में किसानों को पक्की फसल खराब ना हो इसलिए जल्द से जल्द कार्य पूरे करने के साथ ही किसान सरसों मूली या पालक की बुवाई करना सबसे फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं किसानों को धनिया की बुवाई के लिए भी अनुकूल समय बताया गया है।
हरा चारा बुवाई के लिए अच्छा मौसम
वही उत्तराखंड के किसानों के लिए तराइन वह भवर के क्षेत्र में भी मक्का की फसल तैयार होने के बाद कटाई का कार्य तेज करने का सलाह दी गई है। वही देर से पकाने वाली फसल में मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तराखंड के किस को अब मूंग उड़द व सोयाबीन की फसल कटाई के कार्य को तेजी के साथ करने के साथ ही सरसों की बुवाई कर सकते हैं वही पाटीदार सब्जियों की बुवाई का कार्य भी जारी रखा जाए और इसके अलावा किसानों को गेहूं, हरा चारा बरसीम व जौ की बुवाई का समय सही चल रहा है।
WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।