देश के करोड़ों लोगों को बड़ी बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। PM Kisan Yojana 19 installment Date जिसका काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। बता दें आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से किसानों को मिलने वाली पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब तक मिलेगा। इसको लेकर दिनांक के बारे में जानकारी शेयर किया गया है। यानी कि देश भर के करोड़ों किसानों को अब जिस दिन का इंतजार कर रहे थे आखिर अब पता चल गया है कि PM Kisan Yojana 19 installment Date क्या हैं। WhatsApp पर जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
PM Kisan Yojana 19 installment Date अपडेट
PM Kisan Yojana 19 installment Date: बता दें कि अब करोड़ों किसानों को 19 वीं किस्त की राशि पीएम मोदी के द्वारा 24 फरवरी 2025 को DBT के माध्यम से सीधा खाते में जारी किया जाएगा। यानी किसानों को 19 वीं किस्त के रूप में 2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बताया, लाडो लक्ष्मी योजना कब से होगी आरंभ, महिलाओं को 2100 रुपए मिलेगे
देश के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से इसको लेकर जानकारी बिहार राज्य राजधानी पटना में कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के कार्यक्रम के दौरान दी गई है। भारत के करोड़ों की संख्या में छोटे व सीमांत किसानों को किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना में लाभ प्राप्त हो रहा है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली 18 वीं किस्त को महाराष्ट्र राज्य के वाशिम में किसानों के खातों में 5 अक्टूबर 2024 को जारी किया गया। जिसमें देश तकरीबन 9 करोड़ से अधिक किसानों को अपने बैंक खाते में 2000 हजार रुपए का किस्त जारी किया गया। पीएम के द्वारा कुल 20000 करोड़ रुपए से अधिक किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर किया गया था।
बता दें कि देश के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर कहने के अनुसार बिहार राज्य के कृषि मंत्री व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहुत बधाई देता हूं। बिहार राज्य में कृषि व किसानों के लिए बहुत अच्छे काम किए जा रहे हैं। इसके अलावा किसानों को उनके मुताबिक 24 फरवरी 2025 के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने बिहार आयेंगे।
इसे भी पढ़ें 👉 लाखों लोगों की मिली बड़ी खुशखबरी, प्रदेश के 5 शहरों में चलाई जाएगी इलेक्ट्रिक बसें, जानें कब से होगी आरंभ
अभी तक कितना राशि किसानों को मिला
केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) को शुरू करने के बाद से अभी तक किसानों की बैंक खातों में DBT के माध्यम से 3.46 लाख करोड़ रुपए डाला जा चुका है।
वहीं पीएम किसान योजना के तहत देश के कुल 11 करोड़ से ज्यादा किसानों 18 किस्त राशि का लाभ प्राप्त हुआ है। केंद्र सरकार ने इस योजना में अपने द्वारा किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों के चलते किसानों को 10 किस्त का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों की संख्या बढ़कर 9.58 करोड़ हो चुका है।
किसान योजना से अधिक जानकारी हेतु सहायता
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की स्कीम जिसका पूरा खर्चा भारत सरकार वहन कर रही है। इस योजना के माध्यम से देश के छोटे व सीमांत किसानों को हर वर्ष 6 हजार रुपए जो कि 2 हजार 3 किस्तों में डाला जाता है। केंद्र सरकार योजना में शामिल हर पात्र किसान को किस्त डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर यानी डीबीटी (DBT ) के माध्यम से बैंक खाते में जारी किया जाता है।
किसानों को पीएम किसान योजना में जुड़ कोई भी जानकारी पीएम किसान एआई चैटबॉट ‘किसान ई-मित्र’ https://chatbot.pmkisan.gov.in के माध्यम से ले सकते हैं। बता दें कि यह
चैटबॉट देश की 11 भाषाओं में उपलब्ध करवाया गया है। जिसके चलते किसानों को अपनी मूल भाषा में सवाल का जवाब प्राप्त कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें 👉 गरीब परिवारों को आज आवास योजना में बड़ी खुशखबरी, 50 और 100 गज प्लाट का लक्की डॉ आज
PM किसान योजना में अपना Beneficiary list कैसे देखें
- योजना में शामिल किसान को बेनिफिशरी स्टेटस चेक करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जिसके बाद होम पेज दिखाई देगा।
- जिसके बाद ‘फार्मर्स कॉर्नर’ के विकल्प को दबाए।
- अब आपके सामने स्टेटस चेक का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इसके बाद आपके रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर व कैप्चा कोड को दर्ज करें।
- अब आपके सामने गेट OTP के ऊपर दबाए। जिसके बाद आपने लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।
- उसको दर्ज करना होगा।
- अब आपके सामने आपके खाते में भुगतान जानकारी दिखाया जाएगा।
किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री करवाना आवश्यक होगा
किसानों की जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से योजना में पारदर्शी तरीके से सभी काम शुरू हो इसलिए तकनीकी बदलावों को अपनाया जा रही है। इससे पहले किसानों को लाभ लेने में ई-केवाईसी की आवश्यकता होती है। लेकिन इस तरह की प्रक्रिया में बार बार से दिक्कत न हो इसलिए सरकार के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया गया है। इस प्रक्रिया में अभी तक पुरानी जुड़े लाभार्थियों को छूट दिया गया है तो वहीं जो नई लाभार्थी शामिल हुए हैं उनकी प्रक्रिया के लिए अनिवार्य किया है।
WhatsApp पर जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉 सोना की कीमत रिकॉर्ड उछाल, पहुंचा ऑल टाइम हाई, चांदी भी महंगी, क्या सोना 85000 होगा?
इसे भी पढ़ें 👉 Maruti Suzuki की कई कार हो गई महंगी, जानें Grand Vitara से Alto K10 और Brezza की कीमत

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।