Mustard Price Report: इस सप्ताह सोमवार 20 जनवरी 2025 को जयपुर कंडीशन सरसों के भाव न्यूनतम भाव 6400 से अधिकतम रेट 6425 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। वही कल यानी शनिवार शाम को जयपुर कंडीशन सरसों भाव 6200 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद। यानी इस सप्ताह के दौरान सरसों की कीमत 225 रुपए प्रति की गिरावट देखने को मिली।
जानें सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट 2025
सरसों में औसतन 150 रुपए से लेकर 200 रुपए क्विंटल की गिरावट आई। सरसों खल में 100 रुपए तक की औसतन गिरावट दर्ज की गई। कच्ची घानी में 3 से 4 रुपए प्रति किलो की गिरावट देखने को मिला।
बीते सोमवार की सभी सरसों उत्पादक मंडियों में सरसों की आवक 1.85 लाख बोरी की हुई। जबकि शनिवार को सरसों आवक कुल 1.40 लाख बोरी के करीब हुई।
सोमवार को दिल्ली 42% कंडीशन सरसों भाव
6275 से 6325 रुपए, कल शाम शनिवार को सरसों भाव 6050 रुपए प्रति क्विंटल। वहीं भरतपुर लोकल सरसों सोमवार को 6044 के खुला जो कि 5855 रुपए प्रति क्विंटल के साथ बंद हुआ। यानी दिल्ली ओर भरतपुर सरसों के कीमत क्रमशः 275 रुपए और 189 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई।
सरसों गिरावट का क्या कारण?
अंतराष्ट्रीय खाद्य तेल बाजार में कमजोरी देखने को मिला। सरसों की फसल अब कटाई के करीब हैं। मौसम अनुकूल होने से यील्ड बढने का अनुमान। खल और तेल की मांग कमजोर होने से मीलों ने सरसो की खरीद घटाई।
सरकारी की बिकवाली कैसे है?
सप्लाई बनाए रखने के लिए नाफेड हैफेड निरंतर भाव घटाकर सरसों बेच रहे हैं। नाफेड ने अब तक करीब 13 लाख टन सरसों बेचीं है।
सरस, सरसों तेल और खल का भविष्य?
कटाई शुरू होने से अब सरसों की सप्लाई बढ़ेगी। सप्लाई बढ़ने और डिमांड कमजोर रहने से सरसो में तेजी की कोई उम्मीद नहीं। तेल और खल का समर्थन नहीं मिलने से सरसो के भाव अभी 200 से 300 रुपए प्रति क्विंटल और घट सकते हैं। वहीं कच्ची घानी भी 1300 के सपोर्ट के करीब है और इसके निचे फिसलने पर 1250 तक गिरने की सम्भावना है।
मार्च अंत तक सरसो में खरीदारी से बचे। जयपुर सरसो अपने सपोर्ट 6275 के निचे फिसल गया है ऐसे में 6000 तक कोई मजबूत सपोर्ट नहीं है। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।
WhatsApp पर जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
सभी मंडियों में सरसों के ताजा भाव देखें 👉 यहां पर दबाएं
Conclusion: आज आपने सुपर खेती पर जाना सरसों के भाव में चल रहे उतार चढ़ाव के बारे में मौजूदा समय के दौरान आगे सरसों का भाव क्या असर रह सकता हैं। सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट 2025 । सभी किसान व व्यापारी अपना व्यापार अपने विवेक से करें क्योंकि आने वाले समय के फसल की मांग, मौसम की स्थिति, सरकार के फैसले पर फसल में तेजी या गिरावट आती है। व्यापार में किसी तरह के हानि के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे। ऐसे में व्यापार अपने विवेक से करें।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।