हरियाणा प्रदेश में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का फैसला, कल सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी

हरियाणा प्रदेश में आज 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। जिसमें प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा सांसद व विधायकों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वही हरियाणा प्रदेश में कल छुट्टी का भी ऐलान किया गया। इस दौरान हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी की ओर से रेवाड़ी में पहुंचकर ध्वजारोहण किया। उनके द्वारा बतौर मुख्यमंत्री के रूप में तिरंगा पहली बार फहराया गया।

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा इस दौरान कहे अनुसार यह हमारे लिए गर्व का पल है, हरियाणा प्रदेश की स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । स्वतंत्रता आंदोलन का पहली चिंगारी अंबाला से ही शुरू हुई। हरियाणा सरकार की ओर से इसी योगदान को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन में 40000 रुपए प्रति महीना किया गया है।

शहीदों के परिवार को मिलेगा एक करोड़

सीएम के द्वारा अपने संबोधन में बताया कि शहीदों के सम्मान में मिलने वाली समान राशि को भी दोगुना कर एक करोड रुपए किया गया। उनके अलावा अग्निवीर के सीधी भर्ती में भी आरक्षण 10% देने का फैसला किया गया। हरियाणा प्रदेश में प्रदेश सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर 24 फसलों की खरीद किसानों से किया जाता है।

हरियाणा में कल सभी स्कूलों में छुट्टी

हरियाणा प्रदेश नायाब सरकार में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की ओर से गणतंत्र दिवस की मौके पर जींद में ध्वजारोहण करने पहुंचे थे। इस तरह उन्होंने हरियाणा प्रदेश के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आगामी दिनों में हरियाणा प्रदेश के विकास में एकत्रित होकर कार्य करेंगे। वही हरियाणा प्रदेश में कल यानी 27 जनवरी 2025 को सभी स्कूल में छुट्टियों की घोषणा भी की गई है।

 

 

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!