Motha Ghas Marne Ki Dawa: किसानों को अपनी फसल में आए दिन किसी न किसी खरपतवार के चलते काफी परेशानियां होती है। इसी में से एक है मोथा घास खरपतवार को नियंत्रित करना। इस घास को रोक पाना किसानों के लिए काफी मुश्किल होता है। मोथा घास मारने की सबसे अच्छी दवा कौन सी है, के बारे मे जानकारी देंगे। क्योंकि यह 12 महीने लगातार फसलों में देखने को मिलता है।
मोथा घास मारने की सबसे अच्छी दवा कौन सी है
यह जमीन में गहरी मिट्टी में उगने के साथ-साथ इसी जड़ों के साथ इसका बीज पाया जाता है। जिसको निकालने के बाद या सही से निराई गुड़ाई या खरपतवार नाशक दवा के साथ ही इसको रोकथाम किया जा सकता है।
आज हम आपको सुपर खेती पर इस रिपोर्ट के द्वारा मोथा घास मारने की दवा के बारे में बताएंगे। जिससे आप इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं या यूं कहें कि आपकी फसल को होने वाले नुकसान से बचाव कर सकते हैं।
आखिर कैसे करें मोथा घास की पहचान
मोथा घास यह लगभग सभी फसलों में उगने वाला खरपतवार है और इसको होने का समय लगभग साल भर रहता है। इस खरपतवार को अन्य नाम से भी जाना जाता है जैसे नट सेज, नट ग्रास और Cyperus rotundus । इस घास के पौधों की लंबाई करीब 145 सेंटीमीटर तक हो जाती है।
इस मोथा घास की पहचान करने के लिए आपको बता दें की पत्तियों का आकार तीन में निकलता है। जो की 5 सेंटीमीटर से लेकर 20 सेंटीमीटर तक की लंबी देखने को मिल सकती है।
मोथा घास को जड़ से खत्म कैसे करें
किसान भाइयों के द्वारा वैसे तो अपने स्तर पर बहुत से कार्य किए जाते हैं। ताकि मोथा घास को जड़ से खत्म किया जाए। लेकिन फिर भी किसानों की जानकारी के लिए हम कुछ जानकारियां देना चाहेंगे। जिससे वह इनको अपना कर अपने खेत से मोथा घास को जड़ से खत्म कर सकते हैं।
- गहरी जुताई करना: किसानों को अपने खेत की भूमि जब भी फसल निकालने के बाद खाली हो उसे समय गर्मी के मौसम में गहराई वाले हल के साथ गहरी जुताई करके छोड़ देना चाहिए।
- अवशेष प्रबंधन: जब किसान खेत में गहरी जुताई करें उसे समय जब मोथा घास से निकलने वाले पौधों का बचा हुआ अवशेष या बीज हैं उनको इकट्ठा कर भूमि के एकांत स्थान में जला सकते हैं।
- समय पर बुवाई: किसानों को अपने खेत में किसी भी फसल की बुवाई करते समय इस बात का मुख्य रूप से ध्यान रखें। कि फसल को समय पर बिजाई (बुवाई) जरूरी है। अगर समय पर बुवाई का कार्य हो जाए तो मोथा घास उगने में समय लगेगा और इससे आप ही फसल को नुकसान होने का प्रकोप कम होता है।
- निराई गुड़ाई करना: किसानों को अपनी फसल में मोथा घास की ज्यादा संख्या में पैदा हो उससे पहले ही निराई गुड़ाई कार्य करना चाहिए।
- फसल का चयन: किसानों को इस घास के बचाव के लिए समय-समय पर फसलों को बदलना चाहिए।
- पानी देना: किसान को अपनी भूमि में लगाई गई फसल को सुरक्षित रखने के लिए समय पर सिंचाई जरूर करें।
- खरपतवार नाशक दवा : किसानों को जब निराई गुड़ाई होने के बावजूद मोथा घास का प्रकोप कम ना हो तो खरपतवार नाशक दवा का इस्तेमाल जरूर करें।
इसे भी पढ़ें 👉 आलू की नई 3 उन्नत किस्में कौन सी हैं, जाने उत्पादन से लेकर सभी प्रकार की विशेषताएं
मोथा खरपतवार मारने की सबसे अच्छी दवा कौन सी है
किसानों को अपने खेतों में मोथा खरपतवार नाशक दवा कौन-कौन सी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हमने जानकारी नीचे दी गई है लेकिन किसानों को अपने के साथ-साथ पूरी जानकारी के साथ ही करें।
क्रमांक संख्या | नाम खरपतवार नाशक दवा | टेक्निकल मैटीरियल्स |
दवा का उपयोग 200 लीटर पानी | कौन सी फसल में डालें |
1. | सेम्प्रा (Sempra Herbicide) धानुका | हेलोसल्फ्यूरॉन मिथाइल 75% WG | प्रति एकड़ में 36 ग्राम | मक्का और गन्ना की फसल में |
2. | एक्सेल मेरा 71 (Excel Mera 71) सुमिटोमो एक्सेल | ग्लाइफोसेट अमोनियम सॉल्ट 71% SG | प्रति एकड़ में 1 KG (किलोग्राम) | केवल खाली खेत में डालें |
3. | पैरानेक्स (Paranex Herbicide) अदामा | पैराक्वाट डाइक्लिराइड 24% SL | प्रति एकड़ में 1 लीटर | केवल खाली खेत में डालें |
4. | राउंडअप (Roundup Herbicide) | ग्लाइफोसेट 41% एसएल | प्रति एकड़ में 1 लीटर | केवल खाली खेत में करें |
महत्वपूर्ण बातें नोट 👉 हमारे द्वारा बताई गई मोथा घास की रोकथाम के लिए खरपतवार नाशक दवा का इस्तेमाल बुवाई की गई फसल के करीब एक महीना या 30 दिन के समय पर करें। या फिर जमीन में उग गए खरपतवार की पत्तियां दो से तीन निकल जाए उसके बाद ही में छिड़काव करें। हमारे द्वारा बताई गई फसल के अलावा फसलों पर खरपतवार नाशक का दवा का इस्तेमाल न करें अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कृषि विभाग या अनुभवी किसान से सलाह जरूर लें।
इसे भी देखें 👉 2024 में जारी की गई चने की 2 नई वैरायटी कौन सी है, जानें पैदावार से लेकर पकने का समय
Conclusion:- आज इस www.superkhet.com के साथ अपने जाने खेत में उगने वाले खरपतवार मोथा घास मारने की सबसे अच्छी दवा कौन सी है। जिसके चलते किसानों को अपनी फसल का सुरक्षा मिलेगा। इस खरपतवार को कैसे नियंत्रित किया जा सकता हैं।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।