2024 में जारी की गई चने की 2 नई वैरायटी कौन सी है, जानें पैदावार से लेकर पकने का समय

चना की खेती करने वाले किसान 2024 में जारी की गई चने की 2 नई वैरायटी कौन सी है, जानें पूरी अपडेट…

 

Chana Ki Kheti: हमारे देश में चना की खेती राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र राज्य में भी चना की खेती किया जाता है और इस खेती को करना किसानों के लिए उतना मुश्किल नहीं है। क्योंकि इसमें खर्च कम होता है। लेकिन बहुत से ऐसे क्षेत्र जहां पर चना खेती बारिश पर निर्भर है। उनके लिए बारिश नहीं होना एक बड़ी समस्या जरूर होती है। 

 

 

बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बीते दिनों ही देश में 109 नई किस्म जो बदलते जलवायु के प्रति सहनशील होने के साथ उन्नत किस्म है। इन सभी नई किस्म में से 2024 चने की 2 नई वैरायटी कौन सी है। 1. चना पंत ग्राम 10 (पीजी 265) 2. चना नांदयाल ग्राम 1267 इसके बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल सुपर खेती (www.superkheti.com) के माध्यम से देने जा रहे हैं। इन दोनों ही उन्नत किस्म में कितना उत्पादन मिलेगा और इनको कहां-कहां पर उगाया जा सकता है इसके अलावा इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कितनी है यह सब जानने के लिए लिए जानते हैं पूरी डिटेल….

 

2024 में जारी की गई चने की 2 नई वैरायटी कौन सी है

 

हमारे देश में रबी के मौसम में गेहूं, सरसों के अलावा चना की खेती बड़े हिस्से में किया जाता है। और इसकी डिमांड भी लगातार बनी रहती है। इस बार चना की कीमत आसमान छू रहे हैं। ऐसे में किसानों को इन बेहतरीन किस्म को लगाकर शानदार उत्पादन के साथ अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। जिसके लिए उन्हें उन्नत बीज का चुनाव करने के साथ-साथ सभी जानकारी होना बहुत जरूरी हो जाता है।

 

 

कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा लगातार बढ़ रही डिमांड के साथ जलवायु परिवर्तन को देखते हुए और किसानों को कम खर्च में अधिक मुनाफा अर्जित हो इसके लिए लगातार नया किस्म (New Variety) का विकसित किया जा रहा है।

 

 

आने वाले कुछ महीनो में रबी का सीजन शुरू होने वाला है और इस सर्दी वाले मौसम में चना की खेती के लिए उपयुक्त है। ऐसे में किसानों को इन चना की दो किस्म को लगाकर बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं। कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा तैयार की गई इन दोनों ही चना की किस्म चना पंत ग्राम 10 (पीजी 265) व चना नांदयाल ग्राम 1267 को रोगों के प्रति सहनशील होने के साथ-साथ अच्छी पैदावार के लिए जारी किया गया है और किसानों को इन दोनों ही किस्म में क्या-क्या बेनिफिट होंगे और क्या-क्या विशेषताएं हैं आईए जानते हैं पूरी डिटेल में…

 

 

चना की दो शानदार वैरायटी विकसित

 

 

1. चना की किस्म चना पंत ग्राम 10 

 

Chana Pant Gram 10 (PG 265): चना की पीजी 265 किस्म को आईसीएआर-एआईसीआरपी ऑन पल्सेस (ICAR-AICRP on Pulses), जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड की ओर से किसानों के लिए तैयार किया गया है। आइए जानें इस चना की उन्नत किस्म के बारे में अधिक जानकारी 

 

 

  • कहां कहां बुवाई: इस चना की वैरायटी से देश के वे किसान जो झारखंड, उत्तर प्रदेश, असम, बिहार और पश्चिम बंगाल के रहने वाले खेती कर सकते हैं।
  • पानी: इस किस्म में हल्की सिंचाई की आवश्यकता होती है।
  • पकने की अवधि : चना की चना पंत ग्राम 10 की किस्म में पकने का समय 130 से 135 दिन तक लगेगा।
  • पैदावार मिलेगा: यह वैरायटी प्रति हेक्टेयर में 17 से लेकर 21 क्विंटल का उत्पादन होता है।
  • रोग प्रतिरोधी: इस चना की किस्म में फली छेदक किट के प्रति सहनशील होने के साथ-साथ बौनापन, विल्ट और कॉलर रोग का प्रभाव कम होता है।

 

 

2. चना नई वैरायटी चना नांदयाल ग्राम 1267 

 

Chana Nandyal Village 1267: यह चना नांदयाल ग्राम 1267 वैरायटी को आईसीएआर-एआईसीआरपी ऑन पल्सेस (ICAR-AICRP on Pulses) मुख्य केंद्र आरएआरएस नंद्याल और आचार्य एन जी रंगा कृषि विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश में वैज्ञानिकों के द्वारा विकसित किया गया। आखिर इस चना नांदयाल ग्राम 1267 वैरायटी में क्या क्या विशेषताएं है आइए जानें

 

  • बुवाई वाले राज्य: चना की इस वैरायटी को जो किसान कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना के रहने वाले किसान बिजाई कर सकते हैं।
  • पानी कितना देना: यह किस्म वर्षा आधारित हिस्सों के लिए सबसे बढ़िया माना गया है। इसके अलावा किसान 1 से लेकर 2 पानी से सिंचाई भी कर सकते हैं।
  • पककर तैयार होगा: चना की यह नया किस्म चना नांदयाल ग्राम 1267 जो 90 दिन से 95 दिन में पककर तैयार होगा।
  • उत्पादन प्राप्त होगा: यह वैरायटी को लगाने पर किसानों को प्रति हेक्टेयर में करीब 20 से 22 क्विंटल का उत्पादन होता है।

 

इसे भी जानें 👉 धान में घास मारने की कौन सी दवा डालें, कब और कितना, जानें पूरी जानकारी

इसे भी जानें 👉 लहसुन की 10 अच्छी वैरायटी कौन सी है, बंपर उत्पादन के लिए अपनाए यह तरीका

Conclusion:- आज हमारे द्वारा आपने सुपर खेती के इस रिपोर्ट में जाना बीते दिनों विकसित की गई चने की 2 नई वैरायटी कौन सी है, इसके उत्पादन से लेकर कहां कहां पर बुवाई होगा। इसके अलावा पानी और रोग प्रतिरोधक क्षमता कितनी है। उम्मीद है कि आप इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी पसंद आई होगी।

FAQ

1. चने की नई वैरायटी कौन सी है?

वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा 2 चने की नई वैरायटी चना पंत ग्राम 10 (पीजी 265) और चना नांदयाल ग्राम 1267 विकसित किया गया।

 

2. 202 चना कितने दिन की वैरायटी है?

चना की किस्म 202 चना पकने में करीब 90 दिन से लेकर अधिकतम 121 दिन की वैरायटी है।

 

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!