चना भाव में घट बढ़ जारी, आगे तेजी या गिरावट, जानें चना की ताजा अपडेट

उत्पादक मंडियों में नए चना की आवक का दबाव बढ़ने व लिवाली शांत बनी रहने से चना की कीमतों में गिरावट का माहौल बना हुआ है।

चना की ताजा अपडेट

महाराष्ट्र की उत्पादक मंडियो में इस समय चना की आवक में अच्छी बढ़ोतरी देखी जा रही है। चना दाल व बेसन में मांग सुस्त बनी रहने से दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण कीमतों पर लगातार दबाव देखा जा रहा।

लिवाली कमजोर बनी रहने चना की कीमतों में आज 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई और इस गिरावट के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 5825 से लेकर 5850 रुपए व राजस्थान लाइन 5925 से लेकर 5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार मध्य प्रदेश चना की कीमतों में भी 50 से 75 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट दर्ज की गई।

और इस गिरावट के साथ भाव कटनी 6000 से 6050 रुपए व इंदौर 5600 से लेकर 5850 रुपए प्रति क्विंटल रह रही। बिकवाली का दबाव बना रहने से महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50 से 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव अकोला 5675 से लेकर 5725 रुपए नागपुर 5650 रुपए व लातूर 5500 से लेकर 5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।

 

इसे भी पढ़ें 👉 आज सरसों रेट में फिर से तेजी, जानें सभी मंडी का रेट

इसे भी पढ़ें 👉 राजस्थान में आंधी और बारिश, जाने मध्य प्रदेश में मौसम को लेकर क्या है ताजा अपडेट

नोट :- आज आपने जाना चना भाव में घट बढ़ जारी, आगे तेजी या गिरावट, जानें चना की ताजा अपडेट । दिया गया मंडी भाव में व्यापारियों और अन्य स्रोतों से लिया गया है। जिसमें बदलाव हो सकता है। ऐसे में किसानों को व्यापार अपने से पहले अपने आसपास मंडी में भाव जरूर पता करें। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें। आपके व्यापार में नुकसान के लिए हम जिम्मेवार नहीं होंगे।

 

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!