बीते कई दिनों से लगातार उड़द की कीमत हुआ मजबूत, आगे भाव बढ़ेगा या घटेगा, जानें (Urad Teji Mandi Report) उड़द तेजी मंदी रिपोर्ट
Urad Teji Mandi Report 2024/25 Update
बीते कुछ दिनों में लोकल मंडी भाव में अच्छा सुधार देखा गया हैं। वही चेन्नई में आयातित उड़द का भाव स्थिर बना हुआ है। बर्मा से उड़द का भाव पिछले एक सप्ताह में 25 डॉलर घटकर 1035 डॉलर पर आ गया है।
आयातको के मुताबिक लोकल मालों की शॉर्टेज व अच्छी डिमांड चौतरफा बनी हुई है। मध्य प्रदेश के मालों का आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात के लिए कारोबार जारी है।
मिलर्स को अच्छे मालों की सप्लाई मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे अच्छे मालों में तेजी बनी हुई है।
मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के मंडियों में आवक घटकर 2000 बोरी पर आ गई है। जो कि पिछले दिनों 5000 से 6000 बोरी रहती थी।
कर्नाटक से नो क्लेम उड़द (40-50% डैमेज) मालों की आवक अब कुछ कमजोर पड़ गई है। कर्नाटक के मालों का अधिकतर छत्तीसगढ़ के लिए कारोबार बना हुआ है।
राजस्थान की केकड़ी, मालपुरा, बारां, बूंदी एवं बाकि मंडियों में आवक अब बढ़ गई है। जयपुर, बीकानेर से अच्छी डिमांड के चलते भाव इस हफ्ते 100 से 150 रु तेज बोले गए।
उड़द का भाव बढ़ेगा या घटेगा 2024/25
Urad Teji Mandi Report Update : व्यापारियों अनुसार, भाव में अब बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं कर्नाटक की उत्पादक मंडियों में अगले माह से आवक का दबाव घट जाएगा। लोकल आवक घटने से लोकल सहित आयतित उड़द में डिमांड अच्छी रहेगी। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।
WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉 दिवाली त्योहार पर किसानों को बड़ी खुशखबरी, सरसों गेहूं चना जो सूरजमुखी का MSP में हुआ बढ़ोतरी
इसे भी पढ़ें 👉 सरसों का एमएसपी रेट में 300 रुपए बढ़ा, क्या सरसों का कीमत बढ़ेगा, जानें सरसों बाजार समीक्षा
इसे भी पढ़ें 👉 2024 में धान की 3 नई वैरायटी तैयार, जो देगी देरी से बुवाई पर बंपर उत्पादन, जानें पूरी डिटेल
Conclusion:- आज आपने सुपर खेती पर जाना Urad Teji Mandi Report उड़द भाव में आया सुधार, आगे भाव बढ़ेगा या घटेगा, जानें उड़द तेजी मंदी रिपोर्ट । किसी भी फसल में तेजी या फिर मंदी आगामी दिनों में होने वाले मौसम के साथ-साथ डिमांड पर निर्भर करता है ऐसे में व्यापार अपने विवेक से करें और किसी भी व्यापार में नुकसान होने पर हम जिम्मेवार नहीं होंगे। क्योंकि हमारा काम है जानकारी देना। व्यापार अपने विवेक से ही करना चाहिए।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।