Rajasthan Weather News: राजस्थान प्रदेश में बदला मौसम, पश्चिमी विक्षोभ के लौटने होगी बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट

Rajasthan News: उत्तर भारत के राज्यों अलावा राजस्थान प्रदेश में अब ठंड आरंभ होने के साथ-साथ सुबह कोहरा भी देखने को मिल रहा है। राजस्थान प्रदेश के बीकानेर क्षेत्र में कोहरा छाने से विजिबिलिटी भी काम देखने को मिला। राजस्थान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक बाड़मेर में दर्ज किया गया जहां पर 36.4 डिग्री सेल्सियस। और सबसे कम सिरोही में दर्ज किया गया जो की 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

जानें Rajasthan Weather News Today

इसके अलावा माउंट आबू में भी तापमान में गिरावट होने के साथ-साथ श्याम और सुबह के समय ठंड बढ़ने लगा है सोमवार के दिन अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस कम देखने को मिला।

राजस्थान के जोधपुर में सर्दी का एहसास

Rajasthan Weather News: राजस्थान प्रदेश के जोधपुर में भी बीते रात के समय तापमान गिरकर 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस सीजन का सबसे कम रहा है। बता दे की सुबह-सुबह सर्दी का एहसास होने लगा है। जिसके चलते लोगों को सुबह के समय गर्म कपड़े पहने पड़ रहे हैं। आगामी आने वाले दिनों में मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।

जोधपुर में कल यानि सोमवार को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि तकरीबन इसी दिन सामान्य तापमान के समान रहा।

राजस्थान प्रदेश में बीते कई दिनों से सामान्य तापमान से रात के समय तापमान अधिक रहा लेकिन अब तापमान सामान्य के बराबर हुआ है। वहीं बीते दिनों के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा था लेकिन अब आगामी दिनों में मौसम विभाग के अनुसार इसी महीने के लास्ट तक तापमान अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहने की संभावना जताई है।

 

जल्द पश्चिमी विक्षोभ होगा विकसित

बता दें कि राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य के अलावा कई राज्य में अभी भी न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से लेकर चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ जल्दी आने की उम्मीद है जिसके चलते पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी होने की उम्मीद जताई है।

वहीं कुछ जगहों पर बर्फबारी आरंभ हुआ है और ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 14 नवंबर से शादी में और तेजी का एहसास होने वाला है। जिसके चलते तापमान में 14 नवंबर के बाद से न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं

इसे भी पढ़ें 👉 प्रदेश सरकार का निर्णय, सफाई कर्मी भर्ती में आवेदन की दिनांक को और बढ़ाया

इसे भी पढ़ें 👉 प्रदेश सरकार दे रही लहसुन की खेती करने पर भारी सब्सिडी, जल्द करें आवेदन

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon