Soyabean MSP Rate Update : सोयाबीन MSP पर खरीद और रजिस्ट्रेशन इस दिन होना शुरू, जानें पूरी रिपोर्ट

मध्य प्रदेश राज्य के सोयाबीन किसान को मिली राहत,  सोयाबीन एमएसपी पर खरीद (Soyabean MSP Rate Update) और रजिस्ट्रेशन के लिए दिनांक कि घोषणा, जानें पूरी खबर….

 

 

MP Soyabean MSP Rate Update: बता दे की मध्य प्रदेश के किसानों जिन्होंने सोयाबीन की खेती किया उनके लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है बता दें कि प्रदेश सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी को लेकर अपडेट जारी कर दिया गया है। जिस कारण अब सोयाबीन की फसल 4892 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदी किया जाएगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री की खरीद को मंजूरी दी

मध्य प्रदेश राज्य में सोयाबीन के पैदावार उगने वाले किसानों के द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है और कीमत बढ़ाने को लेकर अपनी मांग रखी। लगातार उठ रही मांग को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक के दौरान 10 सितंबर 2024 को एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया। जिस पर मौजूद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 24 घंटे में ही प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीद को मंजूरी दे दिया गया।

कब होगा सोयाबीन एमएसपी रेट पर खरीद शुरू

Soyabean MSP Rate Update: बता दें कि प्रदेश सरकार के द्वारा सोयाबीन एसपी पर खरीद का कार्य 25 अक्टूबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक जारी रखा जाएगा। स्पेशल के चलते राज्य के लाखों सोयाबीन किसानों को लाभ मिलेगा और अपनी फसल MSP पर बेंच पाएंगे।

मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा दिए गए निर्देश के बाद मुख्य सचिव वीरा राणा ने एक बैठक बुलाई।  जिसके द्वारा खरीद केंद्र पर किसानों को बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने को निर्देश दिए गए हैं। ताकि जब किसान अपनी सोयाबीन फसल केंद्र पर लेकर आए तो कोई भी दिक्कत कसाना ना करना हो।

 

इसे भी पढ़ें 👉किसानों को शानदार उत्पादन प्राप्त करना है तो करें, इन 3 गेहूं किस्म की बुवाई

सीएम ने किया X पर जानकारी सांझा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की ओर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर आधिकारिक जानकारी रखते हुए प्रदेश में सोयाबीन की खरीद का कार्य 25 अक्टूबर से शुरू होगा 31 दिसंबर तक की जानकारी दी।

जानें कब से है रजिस्ट्रेशन शुरू

मध्य प्रदेश के जो किसान सोयाबीन की खेती करते हैं और अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (Soybean Minimum Support Price) पर बेचना चाहते हैं। उनके लिए बता दें कि 25 सितंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं जो की किसान पोर्टल पर 25 सितंबर 2024 से 15 अक्टूबर 2024 Soyabean MSP Rate Update तक चलेगा।

सोयाबीन का एमएसपी रेट क्या है?

बता दे की जून 2024 के दौरान केंद्र सरकार की ओर से सोयाबीन का एमएसपी रेट 4892 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया था। वही सोयाबीन का एसपी बीते वर्ष ₹4600 प्रति कुंतल था। जिसमें 292 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं 

इसे भी पढ़ें 👉 सरसों की अगेती फसल के लिए लगाएं सरसों की ये 2 किस्में, लवणीय मिट्टी में भी मिलेगा शानदार उत्पादन

इसे भी पढ़ें 👉 मटर की अगेती की खेती के लिए किसान लगाएं, ये 5 उन्नत किस्म, मिलेगा 2 महीने में बंपर उत्पादन

 

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!