सरसों की कीमत में एक सप्ताह में प्रति क्विंटल 500 तक तेजी दर्ज की गई। सरसों के दाम क्यों बढ़ रहे हैं, जानें Sarso Teji Mandi Report Update पूरी जानकारी….
Sarso Teji Mandi Report Update
सरसों की कीमतों में बीते सप्ताह के दौरान बंपर तेजी देखने को मिली। बता दें कि पिछले सप्ताह जयपुर सरसों कंडीशन की कीमत 6500 से 6525 रुपए प्रति क्विंटल पर खुला। जो कि शनिवार की शाम को जयपुर सरसों कंडीशन की कीमत 6950 प्रति कुंतल पर बंद हुआ। यानी बीते सप्ताह में 425 रुपए प्रति कुंतल की तेजी दर्ज की गई।
सलोनी प्लांट में 600 रुपए तक आया उछाल
इसके अलावा शमशाबाद, दिग्नेर आगरा सलोनी सलोनी में भी पिछले सप्ताह में ₹600 प्रति कुंतल तक तेज़ी दर्ज की गई। जो कि शनिवार शाम को शमसाबाद आगरा सलोनी 7600, दिग्नेर आगरा 7600, अलवर सलोनी 7500, कोटा सलोनी 7500, मुरैना 7600 रुपए पर बंद हुआ।
देशभर में कुल सरसों आवक 2,25,000 बोरी में राजस्थान में 1,00,000 बोरी, मध्य प्रदेश में 20,000 बोरी, उत्तर प्रदेश में 35,000 बोरी, हरियाणा+पंजाब में 15,000 बोरी, गुजरात में 15,000 बोरी, अन्य राज्य आवक 40,000 बोरी का रहा।
Sarso Teji Mandi Report Update: बीते सप्ताह में सरसों के भाव में 400 से ₹500 प्रति क्वार्टर की तेजी देखने को मिला है बता दें कि इयूटी में की गई बढ़ोतरी के साथ-साथ सरसों की सीमित सप्लाई और सरसों तेल के तेल में आए उछाल के चलते ऐसा हुआ है।
सरसों के स्टॉक की बात करें तो अभी सरकारी हाथों में ज्यादा है वहीं डिमांड के मुताबिक बिकवाली में कम है। वही सरकारी एजेंसियों की ओर से 23 नीलामी सेशन किए गए हैं। जिसमें तीन लाख टन सरसों के लगभग माल को निकाला गया है। वहीं अभी नहीं फसल आने में काफी समय है और उससे पहले 50 से लेकर 55 के लगभग नीलामी के सेशन और होंगे।
अभी तक कुल सरसों बिकवाली के मुताबिक औसतन 125600 टन सरसों/ सेशन बिकवाली हो रहा है। औसत बिकवाली से ज्यादा भी बिकवाली हुआ तो भी अधिकतम 10 से 12 लाख टन सरसों और बिकेगा जो कि नई फसल तक कम पड़ सकती है।
सरकार की ओर से सरसों बेची जा रही है। वह 2022-23 में किया गया खरीदारी का माल है। जिसमें एफएफए (FFA) की दिक्कत आ रही है।
सरसों के उत्पादन के अनुमान में MOPA/COOIT के द्वारा कटौती के बाद सरसो की बिकवाली खुली मंडी में कम हो गई है।
सरसों तेल की खपत का मुख्य सीजन अभी आगामी दिनों में बाकी है जिसके चलते मेलो को अधिक क्रशिंग करके तेल की व्यवस्था करनी होगी। आयातित तेलों पर इयूटी में बढ़ोतरी के बाद से सरसो तेल का अंतर सोया, पाम और सूरजमुखी तेल के साथ कम हआ। ऐसे में अगर सरसो की सप्लॉई कम रही तो आने वाले त्योहारी सीज़न में सरसो तेल तेल के दाम ऊँचे बना रहेगा।
सोलंकी सरसों की कीमतों में आगे तेजी के लिए सरसों खल और डीओसी का समर्थन मिलना जरूरी है। जो कि अभी तक कब मिला है।
सरसों के भाव में आने वाले दिनों में तेजी सरकार के द्वारा सरसों की बिकवाली की मात्रा के साथ-साथ बुवाई के लिए मौसम कैसा रहेगा और खल और डीओसी की चाल पर निर्भर करेगा।
Sarso Teji Mandi Report Update: सरसों के भाव में तेजी या मंदी के बारे में बात करें तो सारे फंडामेंटल और सप्लाई डिमांड को देखते हुए फिलहाल सरसों में बड़ी गिरावट दिखाई नहीं दे रही। लेकिन कम समय में आई इतनी बड़ी तेजी के बाद मुनाफा वसूली आ सकता है।
सरसों के भाव में आज परिस्थितियों के मुताबिक आगामी एक सप्ताह में भाव स्थिर होने लगा सकते हैं। जिसके बाद तेजी में एक बार फिर गति धीमी रहेगी। वहीं दिवाली तक सरसों, सरसों तेल और खल में तेजी बन सकती है। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।
WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉कृषि वैज्ञानिकों की पहल से सरसों की नई किस्म विकसित, किसान कम समय में लें बंपर उत्पादन
इसे भी पढ़ें 👉किसानों को शानदार उत्पादन प्राप्त करना है तो करें, इन 3 गेहूं किस्म की बुवाई
इसे भी पढ़ें 👉मटर की अगेती की खेती के लिए किसान लगाएं, ये 5 उन्नत किस्म, मिलेगा 2 महीने में बंपर उत्पादन
Conclusion:- आज आपने जाना सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट में सरसों के दाम क्यों बढ़ रहे हैं, जानें Sarso Teji Mandi Report Update पूरी जानकारी। किसी भी फसल में तेजी या मंदिर आगामी दिनों में होने वाले मौसम के साथ-साथ डिमांड पर निर्भर करता है ऐसे में व्यापार अपने विवेक से करें और किसी भी व्यापार में नुकसान होने पर हम जिम्मेवार नहीं होंगे। क्योंकि हमारा काम है जानकारी देना। व्यापार अपने विवेक से ही करना चाहिए।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।