सरसों कीमत हुआ स्थिर, सरसों के भाव बढ़ने की उम्मीद है क्या, जानें सरसों रेट तेजी मंदी रिपोर्ट 

Sarso Ka Bhav Update: सरसों भाव में बीते कई दिनों आई तेजी के बाद पिछले सप्ताह में स्थिर हुए भाव, सरसों के भाव बढ़ने की उम्मीद है क्या, जानें सरसों रेट तेजी मंदी रिपोर्ट…

 

Sarso Ki Teji Mandi Report: पिछले सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सुबह जयपुर सरसों कंडीशन न्यूनतम भाव 7000 रुपए से अधिकतम रेट 7025 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। वहीं शनिवार शाम को जयपुर सरसों रेट 7000 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। यानी जयपुर में बीते हफ्ते में हल्की 25 रुपए प्रति क्विंटल तक गिरावट आई।

 

जानें सप्लाई डिमांड रिपोर्ट 

 

सितम्बर महीने तक सरसो की आवक 70 लाख टन हो चुकी है। सरकारी खरींदारी को मिलाकर 90 लाख टन सरसो की आवक पूरी हुई।

 

सितम्बर महीने तक 74 लाख टन सरसो की सरसों की क्रसिंग की गई। सितम्बर के अंत में 46 लाख टन सरसो का स्टॉक बचा है। जिसमें से 22 लाख टन अकेले सरकारी एजैंसियों के पास है। किसान और प्रोसेसस्स के पास 24 लाख टन सरसो स्टॉक उपलब्ध हैं

 

सरसो मार्केट समीक्षा

 

बीते सप्ताह में सरसों, सरसों तेल के भाव स्थिर रहे है। जबकि खल में हल्की गिरावट आई । हालांकि व्यापारियों दवारा त्योहारी खरीदारी पुरी होने से ऊपरी स्तरों पर तेल की ग्राहकी कमजोर। खल की निर्यात और घरेलू मांग भी कमजोर बताई जा रही है।

 

तेल और खल में आगे तेजी की उम्मीद ना होने से मिलें ऊँचे में सरसो लेने से बच रही हैं। औसतन क़शिंग के हिसाब से अगले 4 महीने में 30 से 32 लाख टन सरसो की जरूरत पड़ेगी। किसान/ प्रोसेसर के पास मात्र 22 लाख टन सरसो स्टॉक उपलब्ध है। इसलिए मीलों को अपनी आवश्यकता पूरी करने के लिए सरकारी स्टॉक पर निर्भर रहना होगा।

 

सप्लाई डिमांड के अनुसार सरसो में फिलहाल बड़ी तेजी मंदी नहीं दिखती और इसमें दिवाली तक भाव सिमित दायरे में रहेगा।

 

 

वहीं सरसो तेल में भी इन स्तरों से 2 से 3 रुपये प्रति किलो का करेक्शन देखने को मिल सकता है। जहां से फिर रिकवरी आएगी। दिवाली के बाद बुवाई की रफ्तार बढेगी, घरेलू तिलहन फसलों की आवक बढेगी जबकि डिमांड सुस्त रहेगा।

 

ऐसे में यहाँ से 150 से 200 रुपये का उछाल मिलने पर स्टॉक खाली करने की सलाह। सरसो तेल भी 1420 से 1480 के बीच ट्रेड करने का अनुमान इसलिए निचले स्तरों पर खरीदारी और ऊपरी स्तर के करीब बिकवाली की राय। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें। 

 

WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं

इसे भी पढ़ें 👉 किसानों के लिए बीन की नई किस्म काशी बौनी सेम-207, मिलेगा 3 महीने में जोरदार पैदावार

इसे भी पढ़ें 👉गेहूं की नई किस्म HD3388 कृषि वैज्ञानिकों द्वारा तैयार, किसानों को 125 दिन में मिलेगा बंपर पैदावार

 

इसे भी पढ़ें 👉 जानें 5 चने की सबसे अच्छी किस्म कौन कौन सी है, जिससे किसानों को मिलेगा बंपर उत्पादन

 

Conclusion:- आपने जाना Sarso Ka Bhav Update: सरसों भाव में बीते कई दिनों आई तेजी के बाद पिछले सप्ताह में स्थिर हुए भाव, सरसों के भाव बढ़ने की उम्मीद है क्या, जानें सरसों रेट तेजी मंदी रिपोर्ट, किसी भी फसल में तेजी या फिर मंदी आगामी दिनों में होने वाले मौसम के साथ-साथ डिमांड पर निर्भर करता है ऐसे में व्यापार अपने विवेक से करें और किसी भी व्यापार में नुकसान होने पर हम जिम्मेवार नहीं होंगे। क्योंकि हमारा काम है जानकारी देना। व्यापार अपने विवेक से ही करना चाहिए।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!