प्रदेश सरकार की राज्य नई योजना Vermi Compost Unit Scheme शुरू किया, जिसमें मिलेगा ₹50000 तक का सब्सिडी, जाने पूरी क्या है योजना
Vermi Compost Unit Scheme: आज के इस दौर में किसानों को खेती में कई मुश्किल का सामना करना पड़ता है। क्योंकि आज रासायनिक कीटनाशक, खाद और उर्वरक तेजी के साथ इस्तेमाल किया जा रहे हैं। जिससे विभिन्न तरह की बीमारियां उत्पन्न हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारों के द्वारा खेती में किसानों को जैविक खेती की ओर जोड़ने के लिए स्कीम लॉन्च की जाती है। ताकि किसानों को रख एक बार फिर जैविक खेती की ओर बढ़े ताकि कम खर्चे में अधिक लाभ प्राप्त हो सके।
इसी के चलते अब राजस्थान प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों को जैविक खेती की ओर जोड़ने के उद्देश्य के चलते प्रदेश में किसानों को एक नई Vermi Compost Unit Scheme योजना शुरू किया गया है। जिसके कल चलते सरकार की ओर से किसान को प्रोत्साहित किया जाएगा और इसके चलते पूरे राजस्थान प्रदेश में वर्मी कंपोस्ट यूनिट जो की 5000 लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राजस्थान प्रदेश के बांसवाड़ा जिले में कंपोस्ट यूनिट 100 के करीब लगाने वाली है।
बांसवाड़ा जिले में
राजस्थान प्रदेश सरकार 100 वर्मी कंपोस्ट यूनिट बांसवाड़ा जिले में लगाने वाली है। जिसके चलते जो किसानों इन यूनिट को लगाएगा उनको अनुदान मिलेगा। योजना का उद्देश्य किसानों को अधिक से अधिक यूनिट लगाना है ताकि खेती में जैविक खेती अपनाई ही जा सके।
कुल वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगेगा
किसानों को वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाने पर सरकार सब्सिडी देने का योजना को शुरू किया गया है। जिसके चलते वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश में कुल 5000 वर्मी कंपोस्ट लगाने का लक्ष्य हुआ है।
वर्मी कंपोस्ट यूनिट के लिए आवेदन प्रक्रिया
Vermi Compost Unit Scheme Online Apply: किसानों को मिलने वाली वर्मी कंपोस्ट यूनिट के सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक किसान ईमित्र केंद्र पर या फिर राजस्थान किसान पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन करवाना होगा।
लाभ मिलने की प्रकिया क्या रहेगी
किसानों के द्वारा आवेदन करने पर पहले आओ पहले पाओ सिद्धांत पर सब्सिडी का लाभ प्राप्त होगा। अगर किसानों के और तय लक्ष्य से ज्यादा आवेदन पत्र होते हैं तो सब्सिडी का लाभ लॉटरी निकाल कर दिया जाएगा।
जरूरी कागजात
किसानों के पास कम से कम खेती करने योग्य भूमि जो कि 0.4 हेक्टेयर होना चाहिए। इसके अलावा पुरानी जमाबंदी जो कि कम से कम 6 महीने से अधिक पुरानी नहीं होना चाहिए। इसके अलावा किसान अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने नजदीकी ई मित्र से पोर्टल में दी गई जानकारी को पढ़े या फिर आप अपने नजदीकी कृषि विभाग से संपर्क कर जानकारी प्राप्त करें।
WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉 सरसों की अगेती फसल के लिए लगाएं सरसों की ये 2 किस्में, लवणीय मिट्टी में भी मिलेगा शानदार उत्पादन
इसे भी पढ़ें 👉 किसान प्राप्त करें कृषि यंत्रों पर 50% की सब्सिडी, आवेदन करने में कुछ घंटे बाकी

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।