हरियाणा राज्य सरकार ने कर्मचारियों को क्या दी है बड़ी खुशखबरी, जानें पेंशन को लेकर ताजा अपडेट, Retired Employees Pension…
Haryana News: आज देश भर में चौधरी चरण सिंह की 122 सी जयंती और राष्ट्रीय किसान दिवस 2024 के रूप में मनाया जा रहा है। वही नव वर्ष 2025 के आरंभ होने से पहले हरियाणा प्रदेश की रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए नई सरकार की ओर से बड़ी सौगात दी गई है।
Retired Employees Pension: बता दें कि ताजा खबर के मुताबिक हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार की ओर से रिटायरमेंट होने के बाद कर्मचारियों के पेंशन की भरपाई करने वाली है। मेरी जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन के रूप में 3000 से कम मिलता है उनको सरकार के द्वारा शेष राशि मुहैया कराया जाएगा।
ऐसे में अगर प्रदेश के किसी भी कर्मचारी का ईपीएफ 1000 रुपए पेंशन प्राप्त हो रहा है। तो सरकार उसको 2000 रुपए अलग देने वाली है।
इसे भी पढ़ें 👉 नए साल से पहले सरकार का किसानों को बड़ी सौगात, 24 फसलों पर MSP की गारंटी का नोटिफिकेशन जारी
कैसे प्राप्त होगा लाभ
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा प्रदेश में केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा जिन-जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए मासिक ईपीएफ यानी कर्मचारी भविष्य निधि योजना में 3 हजार रुपए से कम पेंशन प्राप्त हो रही है। उनको बुजुर्ग सम्मान भत्ते में भरपाई किया जाएगा।
अगर सरल शब्दों में कहा जाए तो जिन सेवानिवृत्त कर्मचारी को 1000 रुपए ईपीएफ पेंशन प्राप्त हो रही है उनको सरकार के द्वारा 2 हजार रुपए बुजुर्ग सम्मान भत्ते में अलग से भरपाई होगा। वहीं इसी प्रकार 2 हजार ईपीएफ पेंशन प्राप्त हो रही है तो उसको सरकार के द्वारा 1000 रुपए हर महीने अलग से मिलेगा। बता दें कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में इस बारे में पहले से ही अधिसूचना जारी किया गया है।
पहले से बजट में चर्चा किया पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर ने
Retired Employees Pension: बता दे की हरियाणा प्रदेश में एमआइटीसी (MITC) व एचएमटी (HMT) के साथ अलग अलग विभाग व बोर्ड-निगमों में तकरीबन 1.25 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारी जिनको ईपीएफ पेंशन बुढ़ापा पेंशन से कम प्राप्त हो रही है। हरियाणा प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा बजट के दौरान इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को पेंशन के बारे में लाने का लेकर घोषणा किया था। जिसमें अब मौजूदा सीएम नायब सैनी के द्वारा मोहर लगा दिया गया।
कहां पर करना होगा अप्लाई
इसके बारे में जानकारी हरियाणा परिवार पहचान पत्र अधिकरण स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फैमिली आईडी ऑपरेटर्स के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सिटीजन आईडी के द्वारा https://meraparivar.haryana.gov.in पर जाकर अपना जानकारी भरना होगा।
योजना के तहत किसी भी स्वायत्त संस्थान या सरकारी सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी के पेंशन में ए अंतर को सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के द्वारा पूरा किया जाएगा। और भविष्य में जब भी बुढ़ापा पेंशन मिलने वाले राशि बढ़ोतरी होगा। तब ईपीएफ पेंशनभोगियों के राशि में उसी अनुपात में बढ़ोतरी किया जाएगा।
WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉 हरियाणा सरकार की नई योजना शुरू, महिलाओं को ई रिक्शा खरीद पर 50% सब्सिडी का लाभ
इसे भी पढ़ें 👉किसान व पशुपालकों के लिए खुशखबरी, पशुओं का बीमा के लिए देने होगा 100 से कम की राशि, जानें पूरी डिटेल

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।