Chana Mung Teji Mandi Report: पिछला सप्ताह के पहले सोमवार दिल्ली राजस्थान जयपुर का न्यूनतम भाव 6750 से अधिकतम रेट 6775 रुपए पर खुला था। और शनिवार शाम चना न्यूनतम भाव 7000 रुपए से अधिकतम रेट 7025 रुपये पर बंद हुआ।
जानें चना, मूंग तेजी मंदी रिपोर्ट
बीते सप्ताह के दौरान चना दाल बेसन में मांग बनी रहने से +250 रुपये प्रति क्विंटल की मजबूत दर्ज हुआ, चना में सप्ताह के दौरान अच्छी मजबूती देखने को मिला।
कमजोर आवक और चना में ग्राहकी से मजबूती। चना में तेजी सट्टात्मक ज्यादा क्योंकि चना में 250 के तेजी पर भी चना दाल में मुश्किल से 50 रुपये की ही तेजी रही। एक अच्छी तेजी के लिए चना दाल/बेसन में भी मजबूत ग्राहकी की जरुरत है।
ऑस्ट्रेलिया चना।
देशी चना की कमजोर उपलब्धता के कारण ऑस्ट्रेलिया चना में मांग बढ़ रही है। इस महीने में ऑस्ट्रेलिया से 2 जहाज पहुंच रही; जनवरी में आयात बढ़ने की रिपोर्ट।
मटर के बेलगाम आयात से चना की डिमांड प्रभावित भारत ने अब तक 26 लाख टन मटर आयात किया। मटर के बेलगाम आयात से चना की डिमांड प्रभावित हुई।
कृषि मंत्रालय के आंकड़े में चना बोआई बेहतर। हालांकि जानकारों का मानना है की चना बुवाई 5-10% कमजोर रह सकता है।
अब सभी की निगाहें मौसम और यील्ड पर; जनवरी का मौसम तय करेगा यील्ड। चना में अच्छी तेजी बन रही, लेकिन चना दाल में सुस्त मांग है। चना में बड़ी तेजी के लिए दिल्ली चना का 7325 के ऊपर निकलना जरुरी। हमें चना की तेजी सट्टात्मक ज्यादा लग रही इसलिए सिमित कारोबार की सलाह। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।
मूंग तेजी मंदी रिपोर्ट : पिछला सप्ताह के आरंभ में सोमवार दिल्ली बेस्ट मूंग राज लाईन का न्यूनतम भाव 6400 से अधिकतम रेट 7400 रुपए पर खुला था ओर शनिवार शाम का न्यूनतम भाव 6400 से अधिकतम रेट 7400 रुपए पर बंद हुआ।
बीते सप्ताह के दौरान मूंग में मांग सिमित रहने से मिला-जुला रूख दर्ज हुआ, निचले भाव पर कमजोर बिकवाली और ग्राहकी में सुधार से मूंग के दाम में रही मजबूती आई।
मंडियों में मूंग MSP से काफी निचे कारोबार हो रहा है। सरकार द्वारा MSP दाम पर अभी तक लगभग 1.11 लाख टन खरीफ मूंग की खरीदी की गई। राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक में मूंग की आवक अब कमजोर है।
इसे भी पढ़ें 👉 सरसों भाव भविष्य 2025: सप्ताह के लास्ट में सरसों भाव में आया सुधार, जानें सरसों का भाव कब तक बढ़ सकता है
मूंग तेजी मंदी रिपोर्ट: मूंग में वर्तमान भाव में खरीदी करना बेहतर; भविष्य मजबूत नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश में राज्य सरकार के हाथ में अब सिमित मूंग स्टॉक और यदि वह टेंडर बिक्री बंद करता हैं तो भाव में सुधार की उम्मीद। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।
WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉 सरसों, गेहूं, मूंगफली, ग्वार और नरमा सहित हरियाणा राजस्थान सभी मंडी रेट
इसे भी पढ़ें 👉 नरमा कपास भाव: हरियाणा, राजस्थान व पंजाब में कपास की आवक में 40% से अधिक गिरावट, क्या कीमत में होगी बंपर तेजी
Conclusion:- आज आपने जाना Chana Mung Rate: चना की कीमत में तेजी, मुंग हुआ स्थिर, जानें चना, मूंग तेजी मंदी रिपोर्ट। किसी भी फसल में तेजी या मंदिर आगामी दिनों में होने वाले मौसम के साथ-साथ डिमांड पर निर्भर करता है ऐसे में व्यापार अपने विवेक से करें और किसी भी व्यापार में नुकसान होने पर हम जिम्मेवार नहीं होंगे। क्योंकि हमारा काम है जानकारी देना। व्यापार अपने विवेक से ही करना चाहिए।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।