धान की खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, बता दें कि प्रदेश सरकार के द्वारा धान की कीमतों पर प्रति क्विंटल 800 रुपए बोनस (Paddy Purchase Bonus) देने का फैसला किया गया है। हमारे देश में किसानों के द्वारा अलग-अलग मौसम के अनुसार लगभग सभी प्रकार की फसल लगाया जाता है। जिसमें से खरीफ सीजन में मुख्य रूप से धान की खेती अधिक होता है। धान की खेती में किसानों को उनकी फसल का सही से उचित मूल्य है। मिल पाए इसके लिए कई राज्यों सरकार के द्वारा किसानों को बोनस राशि अलग से दिया जाता है। ताकि किसानों को आर्थिक सहायता किया जाए।
किसानों को Paddy Purchase Bonus देने का फैसला
बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के किसानों को इस साल भी प्रति क्विंटल 800 रुपए धान खरीद पर बोनस देने का फैसला किया गया। यानी किसानों को धान की फसल में एक बार फिर से बोनस राशि प्राप्त होने से काफी लाभ पहुंचाने वाला है।
WhatsApp पर जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
रविवार 19 जनवरी 2025 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से कैबिनेट बैठक महानदी भवन में आयोजित किया गया जिसमें यह फैसला किया गया है कि धान खरीद पर बोनस राशि दिया जाएगा।
बता दे कि किसानों के हित में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की ओर से कैबिनेट बैठक जिसमें समर्थन मूल्य के ऊपर धान बेचने वाले प्रदेश के तकरीबन 27 लाख किसानों को राज्य सरकार की ओर से घोषित दर के मुताबिक 3100 रुपए प्रति क्विंटल रुपए के अनुसार भुगतान किया जाएगा।
प्रदेश में किसानों से अभी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर धान की खरीद चल रहा है और इसके शेष अंतर राशि का भुगतान सरकार के द्वारा आगामी महीने में होने वाला है।
इसे भी पढ़ें 👉 किसानों की बल्ले बल्ले, अब इस राज्य में गेहूं के समर्थन मूल्य के अलावा मिलेगा 150 रुपए का बोनस
धान के किसानों को मिलेगा प्रति क्विंटल 800 रुपए बोनस
बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से धान का समर्थ मूल्य ₹2300 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है जिस पर इस वर्ष सरकार की ओर से खरीद किए जा रही है। और इस खरीद होने वाले धान का भुगतान भी हो रहा है। लेकिन इसके अलावा शेष अंतर राशि 800 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान सरकार की ओर से किसानों को एकमुक्त में किया जाएगा
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा फैसले के बाद किसानों को मिलने वाला बोनस राशि फरवरी 2025 यानी कि आगामी महीने में बैंक खाते में जारी होगा।
बता दे कि प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट बैठक में खरीफ विवरण सीजन 2024 – 25 के दौरान उपार्जित धान में से अति शेष धान की नीलामी को ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से निराकरण करने का फैसला लिया है।
WhatsApp पर जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉 किसानों को खेत में सिंचाई के लिए प्रदेश सरकार दे रही फ्री बिजली कनेक्शन, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें 👉 किसानों को फॉर्म पौंड बनाने पर 1 लाख 35 हजार की सहायता, जल्द करें आवेदन, मिलेंगे और भी कई फायदे
इसे भी पढ़ें 👉 सरसों की कीमत हुई धड़ाम, 2025 में क्या सरसों में तेजी आ सकती है?, जानें तेजी मंदी रिपोर्ट

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।