Om Prakash Chautala: हरियाणा प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी दुखभरी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला हुआ निधन

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं के लिए आज बड़ी दुख की खबर सामने निकल कर आ रही है। बता दें कि हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) का आज निधन हो गया है। उन्होंने आज 89 वर्ष की उम्र में गुरुग्राम में अपने घर पर अंतिम सांस ली। ओम प्रकाश चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के सुप्रीमो थे।

Om Prakash Chautala

Om Prakash Chautala : अभी तक मीडिया रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह 20 दिसंबर 2024 को 11:30 पर मेदांता अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा मौत की पुष्टि किया जा चुका है।

बता दे कि ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा प्रदेश के अलावा भारतीय राजनीति में एक बड़ा प्रमुख चेहरा जिन्होंने हरियाणा की राजनीति में एक मुख्य भूमिका रही। हरियाणा प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के नेता और हरियाणा की पांच बार मुख्यमंत्री रहे।

उनके द्वारा हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुए कहीं बड़े बदलाव और विकास के कार्य करवाए गए। ओमप्रकाश चौटाला की निधन होने के समाचार से हरियाणा की राजनीतिक इतिहास के एक बड़े अध्याय अंत के रूप में देखा जा रहा है।

ओम प्रकाश चौटाला को मिली सियासत विरासत में

बता दे की हरियाणा प्रदेश व भारतीय राजनीति में सियासत के तौर पर चौधरी देवीलाल को ताऊ के नाम से जाना जाता था। इस दौरान देश के उप प्रधानमंत्री भी रहे। चौधरी देवीलाल की पांच संतान जिसमें चार बेटों में ओम प्रकाश चौटाला में सबसे बड़े थे।

चौधरी देवीलाल की अन्य तीन बेटों का नाम 1. प्रताप चौटाला, 2. रणजीत सिंह और 4. जगदीश चौटाला है। चौधरी देवीलाल के उप प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने सबसे बड़े बेटे ओमप्रकाश चौटाला को राजनीतिक विरासत सौंपने का काम किया। और हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

चौटाला का परिवार राजनीति में सक्रिय

ओम प्रकाश चौटाला के 2 बेटे अजय चौटाला और अभय चौटाला है। जिनके 2, 2 बेटे हैं, अजय चौटाला के 2 बेटे दुष्यंत व दिग्विजय चौटाला वहीं अभय चौटाला के 2 बेटे कर्ण व अर्जन चौटाला है।

 

WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं

इसे भी पढ़ें 👉 खुशखबरी, 1 लाख से अधिक किसानों को सोलर पंप, 10 से अधिक गाय पालने पर मिलेगा सब्सिडी

इसे भी पढ़ें 👉 प्रदेश सरकार दे रही किसानों को 16 से अधिक कृषि यंत्र पर 50% सब्सिडी का लाभ, जल्द करें आवेदन

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!