Ganna Ki Kheti: हमारे देश में गन्ना की खेती कई राज्यों में किया जाता है है जैसे हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्य शामिल हैं। वहीं हरियाणा प्रदेश में भी गन्ना का खेती किसानों के द्वारा बुवाई किया जाता है। गन्ना का इस्तेमाल, चीनी मिलों में चीनी बनाने, गुड बनाने, और गर्मी के सीजन में गन्ना का रस निकाल कर पीते हैं।
New Variety Sugarcane CO-15023 की जानकारी
हरियाणा प्रदेश में गन्ना की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने गन्ने की एक नई किस्म सीओ-15023 (New Variety Sugarcane CO-15023) का चुनाव किया है। जिसके चलते किसानों को गाना की एक और वैरायटी सीओ-238 में रेड रोट जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा इसलिए कृषि विभाग ने फैसला किया है, कि इस किस्म को बढ़ावा दिया जाए।
दैनिक ट्रिब्यून में छपी रिपोर्ट्स से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार बीते साल के दौरान हरियाणा प्रदेश में 3.50 लाख एकड़ में गन्ना खेती का बुआई रकबा था। जिसमें से इसी वर्ष के दौरान 15% के करीब नीचे आकर 2.96 लाख हेक्टर रह गया है।
गन्ना की बुवाई मे आई कमी एक कारण गन्ना के फसल में आने वाले बीमारियों के चलते उत्पादन कम हो रहा है। जिससे किसान गन्ना को उगाना बंद किया है। जिसका सीधा असर चीनी उत्पादन पर देखने को मिला है। के चलते सरकार के द्वारा इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें 👉 आलू के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बीज के लिए 75% अनुदान, जानें किसको मिलेगा लाभ
मिलेगा गन्ना बुवाई पर अनुदान राशि
New Variety Sugarcane CO-15023: बता दे की हरियाणा प्रदेश में गन्ना की खेती करने वाले किसान के अलावा चीनी मिलों में उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से सीओ-238 की जगह पर नई वैरायटी को बढ़ावा देने के फैसला हुआ है। जिसके बारे में जानकारी देते हुए सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. सूरज भान के अनुसार किसानों को गन्ने की नई वैरायटी सीओ – 15023 की ओर बढ़ावा देने के लिए अनुदान राशि मिलेगी। जो कि गन्ना तकनीकी परियोजना के तहत 5 हजार रुपए प्रति एकड़ मिलेगा।
साथी उन्होंने कहा कि किसानो को गन्ना की फसल में जो किसान सीओ-238 किस्म से बुवाई करते हैं तो उनको रेड रोट जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ जाता है। इसी कड़ी में इसी रेड रोट जैसी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए सीओ – 15023 को बढ़ावा दिया जाएगा।
आगे डॉ. सूरज भान ने बताया कि प्रदेश के जो भी किसान साल 2024-25 के दौरान गन्ना नोटिफाइड/सिफारिश की गई किस्मों की बिजाई करने पर चौड़ी विधि (4 फुट या इससे ऊपर) का अपनाता है तो उस किसान को प्रति एकड़ 3 हजार रुपए अनुदान मिलेगा
वहीं दूसरी ओर इसे अलावा जो भी किसान चिप मेथड या सिंगल बड़ से गन्ना का बिजाई करने पर भी प्रति एकड़ 3 हजार रुपए अनुदान राशि मिलेगी।
WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं
- गेहूं 3385 की जानकारी
- गेहूं 3386 की खासियत
- गेहूं 3388 की डिटेल
- गेहूं 3410 की विशेषताएं
- DBW 303 गेहूं का किस्म की जानकारी
- HD 3406 गेहूं वैरायटी की जानकारी
- HS 562, HS 507 , HP 349 किस्म की जानकारी
Conclusion:- आज आपने सुपर खेती पर जाना New Variety Sugarcane CO-15023: गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, प्रदेश में इस गन्ने की नई किस्म की बुवाई करने पर मिलेगा अनुदान। अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु अपने आसपास के नजदीकी कृषि विभाग से संपर्क करें।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।