Mustard Price: सरसों के भाव में आई मजबूती, नई सरसों की आवक में बढ़ोतरी, जानें आगे कैसा रहेगा सरसों के भाव

इस हफ्ते के पहले दिन सोमवार जयपुर सरसों कंडीशन के भाव सुबह 6125 से लेकर 6150 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। जोकि शनिवार सुबह जयपुर कंडीशन सरसों भाव 6300 से लेकर 6325 रुपए प्रति क्विंटल। यानी इस सप्ताह के दौरान सरसों के भाव में 175 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली।

Mustard Price बीते सप्ताह पर एक नजर

बड़ी मीलों की गतिविधि बढ़ने से सरसो में भारी उठा पटक दिखाई दिया। हमारी रिपोर्ट के अनुसार जयपुर सरसों 6300 रुपए तक बढ़ गई है। खल में इस बीच मामुली बढ़त देखने को मिली, वहीं तेल में 3 से 3.5 रुपए तक किलो की बढत दर्ज की है।

इयूटी में बढ़ोतरी की अटकलें और सरसो की टाइट सप्लाई की खबरों से सरसो की मजबूती को सपोर्ट मिला।

सरसों फसल के लिए फरवरी मौसम

फ़िलहाल मौसम अनुकूल बना हुआ है और कही बड़े नुकसान की खबर नहीं है, अगले सप्ताह राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है । फरवरी के अंत में तापमान औसत से ऊपर रहने की संभावना भी जताई गई है।

सरसों, सरसों तेल और का भविष्य?

फरवरी महीने में सरसों पिछले दो साल की तरह ही मजबूत हुआ है। 2023 फरवरी में सरसो ने 450 -500 की तेजी दिखाई थी। वहीं 2024 फरवरी में 300 रुपए की तेजी आई।

इस वर्ष फरवरी में निचे से 275 -300 की तेजी जयपुर सरसों में आ चुकी है। मंडियों में नई सरसों की आवक बढ़ रही है। ऐसे में आवक बढने और मोपा द्वारा सरसों उत्पादन अनुमान जारी करने पर सरसों में फिर करेक्शन की संभावना है।

इन स्तरों पर सरसों स्टॉक करने की सलाह नहीं, सरसों तेल का बॉटम 1250 अब लम्बी अवधि के लिए बन चुका है। इन स्तरों पर सरसों तेल में भी टिकाऊ तेजी के लिए स्टॉक करना अनुकूल नहीं नजर आ रहा है और 1270 -1280 के करीब खरीदारी के लिए सही स्तर है। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।

इसे भी पढ़ें 👉 गेहूं किसानों की बढ़ेगी मुश्किलें, गेहूं की कीमत हो जाएगी MSP से नीचे?

इसे भी पढ़ें 👉 आज सरसों के भाव में आई तेजी , जानें ताजा भाव

इसे भी पढ़ें 👉 गेहूं की कीमत में बंपर उछाल, गेहूं तोड़ रहा सारे रिकॉर्ड, जानें सभी मंडी गेहूं रेट

Conclusion: आज आपने सुपर खेती पर जाना Mustard Price: सरसों के भाव में आई मजबूती, नई सरसों की आवक में बढ़ोतरी, जानें आगे कैसा रहेगा सरसों के भाव। सभी किसान व व्यापारी अपना व्यापार अपने विवेक से करें क्योंकि आने वाले समय के फसल की मांग, मौसम की स्थिति, सरकार के फैसले पर फसल में तेजी या गिरावट आती है। व्यापार में किसी तरह के हानि के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे। ऐसे में व्यापार अपने विवेक से करें।

 

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!