Mustard Price: इसी हफ्ते के आरंभ सोमवार को जयपुर सरसों कंडीशन के भाव 6650 रुपए प्रति क्विंटल से शुरू हुआ। जो कि शनिवार शाम को 6600 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। यानी इस सप्ताह जयपुर सरसों रेट में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज किया गया।
सरसों के भाव बढ़ सकते हैं क्या?
मिलों की मांग सुस्त पड़ने से सरसो में इस सप्ताह कमजोरी देखने को मिली। अंतराष्ट्रीय खाद्य बाजार में मजबूती से सरसो की गिरावट सीमित रही और सप्ताह अंत में कुछ रिकवरी देखने को मिली। सरसों तेल के भाव स्थिर रहे इस बीच लेकिन खल की कमजोरी ने सारे समीकरण खराब कर दिया है।
क्रशिंग में डिस्पैंरिटी के चलते मिलें फिलहाल ऊँचे भाव में लेवाली से बच रहे हैं वहीं सीड की सप्लाई टाइट होने से मिलें स्टॉक जमा करने के लिए घटे भाव का इस्तेमाल कर रहे हैं।
खल के भाव में बीते सप्ताह 50 रुपये/क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। नाफेड ने करीब करीब 10 लाख टन सरसों बेचा है। जिसके बाद नाफेड हाफेड के पास कुल 14-15 लाख टन सरसों शेष रहने का अनुमान है।
राजस्थान , गुजरात में सरसों की कमजोर बुवाई के कारण सरसों उत्पादन अगले सीजन घंटने का अनुमान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 10-15% उत्पादन घटने की सम्भावना जताई जा रही है।
सिमित सप्लाई और उत्पादन में गिरावट के चलते लम्बी अवधि का नजरिया सरसो में मजबूत है। वहीं निकट भविष्य में इसकी चाल अंतराष्ट्रीय खाद्य तेल बाजार और नाफेड हाफेड़ की बिकवाली पर निर्भर।
सरसों के भाव बढ़ सकते हैं क्या: अंतराष्ट्रीय बाजार की चाल और नाफेड की बिकवाली को देख सरसों में घटने को 75-100 और बढ़ने को 150-200 से अधिक की जगह नहीं।
जयपूर सरसों 6525 अच्छा सपोर्ट जिसके करीब से रिकवरी देखने को मिल रही है। ऐसे में जब तक सरसों का भाव इस सपोर्ट के ऊपर बना हुआ है। तक सरसो का ट्रेड मजबूत रहेगा। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।
WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं
सभी मंडी सरसों का रेट 👉 यहां पर दबाएं
सभी मंडी धान का रेट 👉 यहां पर दबाएं
सभी मंडी नरमा कपास का रेट 👉 यहां पर दबाएं
सोना चांदी का रेट 👉 यहां पर दबाएं
सभी मंडी में मक्का का रेट 👉 यहां पर दबाएं
Conclusion:- आज आपने सुपर खेती पर जाना Sarso Price: इस सप्ताह में सरसों के भाव हुवे कमजोर, सरसों के भाव बढ़ सकते हैं क्या?। किसी भी फसल में तेजी या फिर मंदी आगामी दिनों में होने वाले मौसम के साथ-साथ डिमांड पर निर्भर करता है ऐसे में व्यापार अपने विवेक से करें और किसी भी व्यापार में नुकसान होने पर हम जिम्मेवार नहीं होंगे। क्योंकि हमारा काम है जानकारी देना। व्यापार अपने विवेक से ही करना चाहिए।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।