इस सप्ताह सरसों भाव में कितनी हलचल, जानें सरसों का भाव कब बढ़ेगा 2025?, जानें तेजी मंदी रिपोर्ट

इस हफ्ते के दौरान सरसों के भाव में कमजोरी देखने को मिला, वहीं इसके अलावा सरसों कल कच्ची घानी में भी गिरावट दर्ज की गई, ऐसे में जानें सरसों का भाव कब बढ़ेगा 2025?, Mustard Price Update…

सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट | Mustard Price Update

 

WhatsApp पर जुड़े 👉 यहां पर दबाएं 

Mustard Price Update : बीते सोमवार यानी 30 दिसंबर 2024 को जयपुर सरसों कंडीशन की कीमत 6450 से लेकर 6575 रुपए प्रति घंटा तक दर्ज की गई। जो कि कल यानी शनिवार की शाम को सरसों की कीमत 6425 प्रति कुंतल पर बंद हुआ यानी इस सप्ताह के दौरान सरसों जयपुर कंडीशन 150 की गिरावट देखने को मिलेगी।

ऊपरी स्तरों पर मांग घटने से सरसो के भाव (Sarso Ka Bhav) में इस सप्ताह गिरावट दर्ज की गई। खल में आई बीते सप्ताह की मजबूती के बाद इस सप्ताह माग अटक गई ।

सरसों खल में गिरावट

निर्यात व मांग सुस्त पड़ने से सरसों खल के भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई। वहीं कच्ची घानी भी 1350 के स्तर पर अटकने के बाद 3 से 3.5 रुपये प्रति किलों फिसला है।

जनवरी तक किसानों के पास स्टॉक

मंडियों में आवक घटने और नाफेड की बिकवाली धीमी पड़ने से सरसों की गिरावट पर लगाम लगी। जनवरी के शुरुआत में किसान के पास 6.5 लाख टन सरसो उपलब्ध जबकि पिछले साल इसी समय किसान के पास 9.5 लाख टन स्टॉक बचा था।

वहीं सरकार के पास 11.25 लाख टन स्टॉक उपलब्ध है। जो पिछले वर्ष से 1.25 लाख टन अधिक है। कमजोर क्रशिंग को देखते हुए स्टॉक नए फसल तक पर्याप्त नजर आ रही है। इस वर्ष सरसों की बुवाई घटने से उत्पादन पिछले वर्ष से कम ही रहने का अनुमान है। ओस और बारिश के चलते फसल की स्थिति अच्छी बताई जा रही है।

सरसों के स्टॉक, खल और तेल की मांग को देखते हुए सरसों के भाव में यहाँ से जनवरी के अंत तक सीमित दायरे का कारोबार होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें 👉 गेहूं भाव में भारी उछाल, अब आगे गेहूं का भाव बढ़ेगा या नहीं 2025?, जानें पूरी डिटेल 

नई फसल की आवक बढ़ने पर मार्च अंत तक सरसों के भाव में गिरावट बढ़ने की संभावना । कच्ची घानी के भाव मौजूदा स्तरों से 2-3 रुपये प्रति किलो से ज्यादा घटने की उम्मीद कम, इसलिए गिरावट में ट्रेडिंग के नजरिये से खरीदारी करें।

 

Mustard Price Update: जयपुर में सरसों ट्रेडिंग रेंज अनुमान जनवरी अंत तक 6250 से लेकर 6550 रुपए प्रति क्विंटल। जयपुर कच्ची घानी कीमत 1280 से लेकर 1350 रुपए और जयपुर सरसों खल की कीमत 2275 से 2450 रुपए प्रति क्विंटल हो सकती हैं। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें। धन्यवाद

 

सरसों की कीमत जानें क्या रही (04/01/2025) 

 

मंडी का नाम  राज्य  न्यूनतम  अधिकतम 
आदमपुर मंडी हरियाणा 5960 रुपए
ऐलनाबाद हरियाणा 5600 रुपए  5840 रुपए
श्री गंगानगर मंडी राजस्थान 5250 रुपए 5640 रुपए
अनूपगढ़ मंडी राजस्थान 5492 रुपए
नोहर मंडी राजस्थान  5700 रुपए 6090 रुपए
जैतसर मंडी राजस्थान 5555 रुपए
गोलूवाला मंडी राजस्थान 5800 रुपए
सूरतगढ़ मंडी राजस्थान 5541 रुपए
संगरिया मंडी राजस्थान 5720 रुपए 5798 रुपए

 

देश भर की अन्य सभी मंडी सरसों का भाव यहां पर देखें 👉 यहां पर दबाएं 

 

WhatsApp पर जुड़े 👉 यहां पर दबाएं 

 

इसे भी पढ़ें 👉 2025 में सोयाबीन का भविष्य क्या रहेगा?, क्या कीमत होगा 6000 रुपए प्रति क्विंटल, जानें पूरी डिटेल

 

इसे भी पढ़ें 👉 हरियाणा, राजस्थान के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का ताजा अपडेट, जानें एक सप्ताह तक मौसम कैसा रहेगा

 

Conclusion :- आज आपने सुपर खेती वेबसाइट पर जाना (Mustard Price Update) इस सप्ताह सरसों भाव में गिरावट, जानें सरसों का भाव कब बढ़ेगा 2025?, जानें तेजी मंदी रिपोर्ट। किसी भी फसल में तेजी या फिर मंदी आगामी दिनों में होने वाले मौसम के साथ-साथ डिमांड पर निर्भर करता है ऐसे में व्यापार अपने विवेक से करें और किसी भी व्यापार में नुकसान होने पर हम जिम्मेवार नहीं होंगे। क्योंकि हमारा काम है जानकारी देना। हर रोज सभी मंडी भाव, मौसम की जानकारी, सरकारी योजना, खेती की जानकारी प्राप्त करें। आप हमारे साथ WhatsApp या Teligram पर भी जुड़े।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!