अलवर मंडी में नई सरसों की अराइवल हुई आरंभ, जानें कीमतों में होगा कितना असर

देश में सबसे बड़ी मंडी में से एक अलवर मंडी में सरसों की नई फसल आवक आरंभ हो चुका है। सरसों की कीमत बाजार में नई सरसों आवक होने से गिरावट देखने को मिल रही है। सरसों तेल सप्लाई अलवर से देश व विदेश में होता है। अबकी बार सरसों का उत्पादन बीते साल के मुकाबले में कम हुआ है। जिसके चलते आगे वाले दिनों में सरसों तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकता है।

Mustard New Arrival in Alwar Mandi

पुराना सरसों का फसल सूखे दानों के कारण किसानों को मौजूदा समय के दौरान अच्छा कीमत प्राप्त हो रहा है। नई सरसों की आवक जिसमें अधिक नमी के कारण तेल कम प्राप्त होने पर सरसों के भाव कम मिलते हैं।

सरसों में अधिक नमी होने पर सरसों रेट 4800 रुपए से 5300 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है। वहीं आवक हर दिन मंडी में 200 कट्टा हो रहा है। पुराने सरसों की कीमत 2750 रुपए से 5800 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। वहीं बीते 6 महीना पहले सरसों के भाव तकरीबन 6700 रुपए प्रति क्विंटल पर बिक रहा था। पुराना सरसों में अधिक तेल की मात्रा के कारण किसानों को अधिक कीमत प्राप्त हो रहा है।

सरसों का स्टॉक सरकार के पास पर्याप्त है। जिसके चलते सरसों केवल बाजार में बिक्री हो रहा है। अलवर मंडी में सरसों बिक्री के लिए राजस्थान प्रदेश व इसके आसपास के नजदीकी क्षेत्र से आता है। सरसों की सबसे बड़ी मंडी अलवर मंडी है। बता दें कि सरसों तेल की छोटी बड़ी 30 से अधिक अलवर जिले में मिल चल रही है। इन मिलों में सरसों तेल का सप्लाई देश विदेश में भी होता है। जिसमें कई नामी ब्रांड तेल सप्लायर शामिल हैं।

सरसों को लेकर मंडी के व्यापारी रामावतार गुप्ता के कहे के अनुसार सरसों का स्टॉक सरकार के पास 28 लाख टन था। जिसमें से सरसों का स्टॉक 20.5 लाख टन सरकार ने बेंच दिया। जबकि जो स्टॉक अभी बाकी बचा हुआ है उसको सरकार नहीं बेचेंगी। इस प्रकार सरसों के भाव अभी बढ़ने की संभावना नहीं है, वही इसके अलावा सरसों तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

वहीं इसे में अगर मौसम में बदलाव के कारण खराब होने लगता है तो सरसों के ऊपर बुरा असर होता हैं तो कीमत में तेजी आ सकती है। अगर कीमत में तेजी आती है तो कीमत में अधिक फर्क नजर नहीं आएगा।

किसानों से सरसों की खरीद सरकार की तरफ से समर्थन मूल्य में 5950 प्रति क्विंटल के रेट में खरीद किया जाएगा। ऐसे में किसानों को सरसों की कीमत फिर भी ठीक मिल रही है। मंडियों में नई सरसों की आवक कुल दिनों में बढ़ने लगेगा। राजस्थान की अलवर मंडी में इसके नजदीक भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली व सीकर के साथ राजस्थान के अन्य स्थानों से सरसों बिक्री के लिए अलवर मंडी में आने लगती है। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।

इसे भी पढ़ें 👉 गेहूं किसानों की बढ़ेगी मुश्किलें, गेहूं की कीमत हो जाएगी MSP से नीचे?

 

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!