1000 रुपए हर महीने, मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का पंजीकरण किया आरंभ, कौन कौन कागज की जरूरत होगा 

जानें महिलाओं को योजना में किन-किन कागज जरूरत, और कहां पर करें आवेदन, पूरी Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Details….

 

 

हमारे देश में केंद्र सरकार व अलग-अलग राज्य सरकारों के द्वारा किसान, मजदूर, युवा, वरिष्ठ व महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं जिसमें बहुत से लाभ मिल रहा है। इसके अलावा समय-समय पर सरकारों की ओर से नई-नई योजनाएं भी आरंभ किया जा रहा है।

महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा राज्य में विधानसभा चुनाव में किए गए अलग-अलग परियों के द्वारा मतदाता को अपने पक्ष में लाने के लिए नई-नई घोषणाएं किया गया जिसका उन्हें लाभ भी मिला। इसी तरह अब देश की राजधानी दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले मौजूदा दिल्ली में आम आदमी पार्टी केजरीवाल सरकार की ओर से भी महिलाओं के लिए नई योजना को आरंभ करने का घोषणा किया गया।

 

 

बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से दिल्ली की रहने वाली महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) आरंभ किया गया।

 

 

इस योजना के माध्यम से राजधानी दिल्ली की महिलाओं को 1000 रुपए हर महीने प्राप्त होगा। बता दे की दिल्ली सरकार की ओर से 2000 करोड़ रुपए बजट 2024/25 के दौरान प्रावधान किया गया। और अब सरकार के द्वारा दिल्ली में जिन महिलाओं को आवश्यकता अनुसार हर महीने 1000 रुपए आर्थिक मदद किया जाएगा।

 

लाड़ली बहना योजना के जैसे मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 

 

 

बता दें की सबसे पहले मध्य प्रदेश राज्य में प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से  लाडली बहना योजना की शुरूआत किया गया था। वही वर्तमान समय में दिल्ली सरकार ने भी जो महिलाएं दिल्ली में निवास कर रही उनके लिए एक योजना मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) को आरंभ किया गया।

 

 

इस योजना के आरंभ होने से राजधानी दिल्ली में जरूरतमंद महिलाओं को 1000 रुपए हर महीना प्राप्त होगा। यानी सालाना 12000 रुपए की मदद प्राप्त होने वाली है।

 

एमपी राज्य में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के ओर से शुरू की गई लाडली बहना योजना विधानसभा चुनाव से कुछ पहले ही आरंभ किया गया था। और चुनाव में उन्हें काफी लाभ प्राप्त हुआ।

 

 

 

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 होने में अब कुछ समय शेष रह गया है ऐसे में केजरीवाल सरकार की ओर से भी महिला के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को आरंभ किया गया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस प्रकार चुनाव में यह गेम चेंजर साबित होगा या नहीं यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा। वही दिल्ली में केजरीवाल सरकार की ओर से कहा गया है कि विधानसभा चुनाव में जीत में दोबारा से सरकार में लौटने पर महिलाओं के लिए हर महीने 1000 रुपए का 2100 रुपए किया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें 👉 वरिष्ट नागरिक का पंजीकरण हुआ आरंभ, जानें संजीवनी कार्ड क्या होता है, हेल्थ कार्ड कब मिलेगा

 

आख़िर मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना क्या है?

 

 

बता दे कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार की ओर से 4 मार्च 2024 को बजट 2024-25 के समय ही महिलाओं के लिए दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) शुरू करने का फैसला लिया गया।

 

 

दिल्ली में इस योजना के आरंभ होने से गरीब हुए कमजोर वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ सशक्त बनाने की दिशा में हर महीने 1000 रुपए का राशि उनके बैंक खातों में डाला जाएगा।

 

 

ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली में जो महिला गरीब व कमजोर परिवार में रहती है। उनको प्रतिवर्ष 12000 रुपए का आर्थिक मदद प्राप्त होगा।

 

सरकार ने योजना में शामिल पात्रता और शर्तें क्या हैं 

 

देश में किसी भी सरकारी योजना को शुरू करने के बाद उसमें पात्रता व शर्तें रखा जाता है। इस प्रकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) सरकारी योजना में भी पात्रता एवं शर्तें निर्धारित किया गया। ऐसे में इस योजना में जो भी महिला पात्रता वह शर्तें पूरा करती हैं उनका लाभ प्राप्त होगा जो की निम्नलिखित नीचे दिया गया।

 

1). योजना में शामिल महिला दिल्ली की निवासी होना चाहिए

 

2). योजना में शामिल महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए

 

3). महिला का अपना बैंक खाता

 

4). बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा हुआ होना

 

 

 

किन किन महिलाओं को नहीं मिल सकता लाभ 

 

दिल्ली सरकार की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) कुछ नियम व शर्तें तय किया गया है जिसमें जो महिलाएं पत्र मन जाएगा। यानी वह महिलाएं इस योजना में लाभ नहीं प्राप्त कर पाएंगे क्योंकि नीचे निम्नलिखित दिया गया।

 

 

1). जो महिला सरकारी पेंशन का लाभ प्राप्त कर रही हो

 

2). जो महिला सरकारी नौकरी पर काम करती है।

 

3) जो महिला इनकम टैक्स भर रही है।

 

 

योजना में कौन कौन से दस्तावेज जरूरी 

 

बात दें कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) पात्रता रखने वाली महिला जिस समय आवेदन किया जाएगा उस समय कुछ आवश्यक दस्तावेज (Document) की जरूरत रहेगी। आवश्यक दस्तावेज की जानकारी नीचे दिया गया।

 

1). महिला का अपना आधार कार्ड

2). योजना में महिला का अपना पैन कार्ड

3). महिला आयु प्रमाण-पत्र (परिवार आय प्रमाण-पत्र)

4). मूल निवास प्रमाण-पत्र

5). परिवार का राशन कार्ड

 

 

MMSY योजना में आवेदन कहां और कैसे करें 

 

दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Registration) रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू किया जा चुका है और योजनाओं में महिलाओं का रजिस्ट्रेशन सरकार के द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा। 

 

WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं

इसे भी पढ़ें 👉 Vivo Y29 5G नया स्मार्टफोन, 5500mAh बैटरी, दमदार डिस्प्ले और कैमरा, कीमत में सबसे सस्ता

इसे भी पढ़ें 👉 स्कूल के बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी, नए साल से 15 दिन तक होगी छुट्टियां, जाने कब से होगा अवकाश

 

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!