Ladli Behna Yojana Kist Update 2025: मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए आरंभ की गई महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Mukhymantri Ladli Behna Yojana 2025) में शामिल महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। इस योजना में जुड़ी हुई महिलाओं को प्रदेश सरकार से अभी तक 19 किस्त जारी हो चुका है और अब लाडली बहना योजना में 20वीं किस्त को लेकर ताजा अपडेट जारी हुआ है।
MP Ladli Behna Yojana 2025 Update | मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 20 वीं किस्त
WhatsApp पर जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
बता दें कि एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की ओर से 20 वीं किस्त का पैसा 12 जनवरी 2025 से जारी करने वाले वाले हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक MP प्रदेश में 1 लाख 63 हजार की संख्या में महिलाओं के नाम को लिस्ट से बाहर किया गया। यानी इन महिलाओं को अबकी बार 20वीं किस्त का पैसा नहीं मिलने वाला। बता दे मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से महिला श्रमिकों को भी 5000 रुपए की राशि इंसेटिव की योजना बनाई जा रही है।
इसे भी पढ़ें 👉 हरियाणा, राजस्थान, यूपी और मध्य प्रदेश में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Cm ने दिया लाडली बहना की 20 वीं किस्त का अपडेट
एमपी राज्य सरकार ने लाडली बहना योजना के माध्यम से शामिल होने वाली महिलाओं को 1250 रुपए का राशि हर महीने बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। इस योजना में लाभ लेने वाली महिलाएं 20वीं किस्त को लेकर सरकार की ओर से जारी करने का इंतजार किया जा रहा है।

इसी दौरान अब प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से 20 वीं किस्त जारी करने की तारीख का अपडेट देते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर जानकारी देते हुए बताया कि 12 जनवरी रविवार स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के शुभारंभ किया जाएगा।
उनके मुताबिक प्रदेश के शाजापुर जिले में काली पीपल तहसील से लाडली बहना योजना में लाडली बहनों को 20 वीं किस्त राशि ट्रांसफर किया जाएगा।
प्रदेश की महिला श्रमिकों को 5000 रुपए प्रोत्साहन
मध्य प्रदेश राज्य में CM डॉ. मोहन यादव के अनुसार प्रदेश में रेडीमेड गारमेंट के साथ कई तरह के उद्योगों में महिला श्रमिक आधारित रोजगार बढ़ाने के लिए हर महिला श्रमिक को 5000 रुपए प्रोत्साहन (इंसेटिव) देने की योजना पर तैयारी कर रही है।
उनके मुताबिक रेडीमेड गवर्नमेंट के जैसे ही अलग-अलग तरह की कारखाने खोले जा रहे हैं। इसमें से कुछ कारखाने का आरंभ भी हो चुका है। इन खुलने वाली कारखाना में महिला श्रमिकों को प्रमाण प्राथमिकता देने का उद्देश्य है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए हमारे द्वारा जो भी संकल्प पत्र में वादा किए गए उनको पूरा किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें 👉 किसानों को मिल रही सोलर पंप पर 100% सब्सिडी , जानें अंतिम दिनांक और योजना की पूरी जानकारी
किन किन महिला लाभार्थियों के नाम हटाया
बता दे की मध्य प्रदेश राज्य सरकार के अनुसार मौजूदा समय के दौरान 11 दिसंबर 2024 के दिन पिछली किस्त में 1.28 करोड़ महिलाओं को 1572 करोड़ रुपए ट्रांसफर किया गया था।
वही प्रदेश सरकार की ओर से 163000 महिला के नाम अधिक उम्र होने के चलते काटा जाएगा। यानी कि जिन महिलाओं की 60 साल से उम्र अधिक हो चुकी है। उन सभी महिला का लाडली बहना योजना में नाम हटाया जाएगा।
प्रदेश में चलाई जा रही मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मैं शामिल महिलाओं को 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक लाभ प्राप्त होता है। ऐसे में जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुका है। उनका लाभ नहीं दिया जाएगा यानी यह 20 वीं किस्त जनवरी में आने वाली इसमें उनका नाम शामिल नहीं होने वाला।
लाडली बहना योजना की योग्यता क्या है?
Ladli Behna Scheme | मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को लेकर सरकार ने कई प्रकार के नियम और शर्तें लागू किया है जिसमें पात्र परिवारों की महिलाओं को इस योजना में लाभ मिलेगा। जो कि निम्नलिखित नीचे दिया गया है।
1). महिला केवल मध्य प्रदेश राज्य में स्थाई निवासी हैं।
2). जिस महिला का जन्म 01 जनवरी 1963 से साल 2000 तक हुआ है।
3). योजना में महिला विवाहित जैसे :- विधवा, तलाकशुदा व परित्यक्ता महिलाएं
4). महिला के परिवार की हर साल की इनकम 2 लाख 50 हजार से अधिक नहीं होना चाहिए।
5). योजना में महिला के द्वारा या किसी भी सदस्य परिवार से आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
6). परिवार में शामिल कोई भी सदस्य केंद्र सरकार या फिर राज्य सरकार नौकरी करने वालों को शामिल नहीं किया जाएगा।
7). लाडली बहना योजना में लाभ के लिए महिला के परिवार का सदस्य केंद्र या फिर राज्य के दोबारा कोई भी योजना जिसमें प्रति महीने 1250 रुपए या अधिक प्राप्त करता है तो वह शामिल नहीं हो पाएगा।
8). योजना में महिला या उसके परिवार से कोई भी सदस्य जो विधायक, सांसद व स्थानीय निकाय से जीत कर आया हो वह भी शामिल नहीं हो पाएंगे।
9). योजना में महिला या परिवार जो की संयुक्त रूप से रहता है। और 5 एकड़ से अधिक भूमि है उनको शामिल नहीं किया जाएगा।
10). जिन महिला या परिवार के पास 4 पहिया वाला वाहन होगा उनको भी लाभ नहीं मिलेगा। लेकिन इसमें ट्रैक्टर को छोड़कर कोई भी साधन शामिल है।
इसे भी पढ़ें 👉 काबुली चना रेट में भारी उछाल, गेहूं व मसूर भाव में सुधार, चना, मक्का सहित दिल्ली, इंदौर, सोलापुर व दाहोद मंडी रेट
लाडली बहना योजना में शामिल होने का लिस्ट देखें
1). योजना में शामिल महिला सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ को खोले।
2). इसके बाद पोर्टल पर होम पेज पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति जानने की ऑप्शन पर दबाए।
3. अब आपके सामने दूसरा पेज ओपन होगा, जहां पर आवेदन नंबर वह सदस्य समग्र क्रमांक को डालना होगा।
4) दिए गए कैप्चर कोड को डालकर सबमिट करना है और मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
5). रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त करने के बाद उसे डालकर वेरीफाई करना होगा।
6). डाली गई ओटीपी को वेरीफाई होने के बाद सच के ऑप्शन पर दबाए और भुगतान की स्थिति का पता लगाया जा सकता है।
WhatsApp पर जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉 किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार की घोषणा, फसल मुआवजा राशि देरी से जारी होने पर किसानों को मिलेगा 12% का ब्याज
इसे भी पढ़ें 👉 ज्वैलरी इंडस्ट्री का सरकार से गोल्ड पर GST कम करने की मांग, क्या बजट 2025 के बाद सोना की कीमत होगी सस्ती

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।