16 अक्टूबर 2024 बुधवार को नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान कई अहम फैसले में से एक रवि फसल की छह फसलों का एमएसपी रेट में बढ़ोतरी किया गया। जिसमें Sarso MSP Rate 2025-26 भी शामिल हैं।
Sarso MSP Rate 2025-26 क्या है
बता दें कि केंद्र सरकार के द्वारा रबी सीजन की फसल गेहूं, सरसों, चना, जौ, सूरजमुखी और मसूर का MSP Rate में बदलाव किया गया है। जिसमें सरसों का एमएसपी रेट (Sarso MSP Rate 2025-26) 300 रुपए बढ़कर 5950 रुपए प्रति क्विंटल हो गया।
लेकिन नई सरसों फसल आने में अभी भी काफी समय बाकी है ऐसे में अब हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि सरसों का एसपी बढ़ने से क्या सरसों में आ रही गिरावट पर रोक लगेगी। तो आपको बता दे की इस सरसों की MSP Price बढ़ने से कुछ और तेजी आयेगी या नहीं हम रिपोर्ट में जानने की कोशिश करेंगे।
बता दें कि सरसों रेट में एमएसपी बढ़ोतरी के कारण आज बाजार को सहारा मिल सकता। जिसके चलते आज सरसो के भाव में गिरावट की उम्मीद है। वही तेजी के आसार की संभावना ज्यादा है।
अगर सरसों का एसपी बढ़ने से बाजार में तेजी का रुख रहता है तो फिर माल निकलने का मौका समझ जाना चाहिए। सरसों की कीमतों में बाजार में बहुत बड़ी तेजी की संभावना कम है। अगर सरसों की दैनिक आवक 2.5 लाख बोरी से कम रहता है तो ही बाजार में तेजी का सेंटीमेंट फिर से बनेगा नहीं तो नहीं होगा।
इसलिए अगर आप माल होल्ड करने के बारे में सोच रहे हैं या फिर खरीदारी के बारे में सोच रहे हैं तो आपको सरसों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए। जब तक सरसों की आवक 2.5 लाख बोरी के करीब रहेगा और ऊपर तेजी आना मुश्किल लग रहा है। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।
WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉
Conclusion:- आज आपने सुपर खेती पर जाना Sarso MSP Rate 2025-26: सरसों का एमएसपी रेट में 300 रुपए बढ़ा, क्या सरसों का कीमत बढ़ेगा, जानें सरसों बाजार समीक्षा । किसी भी फसल में तेजी या फिर मंदी आगामी दिनों में होने वाले मौसम के साथ-साथ डिमांड पर निर्भर करता है ऐसे में व्यापार अपने विवेक से करें और किसी भी व्यापार में नुकसान होने पर हम जिम्मेवार नहीं होंगे। क्योंकि हमारा काम है जानकारी देना। व्यापार अपने विवेक से ही करना चाहिए।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।