आज से दिवाली के बाद उपभोक्ताओं को महंगाई का तगड़ा झटका, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में हुई तेजी

आज 1 नवंबर 2024 को महीने की शुरुआत व दीपावली के पूर्व के बाद उपभोक्ताओं को महंगाई का सामना करना पड़ेगा बता दें कि एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। LPG Price Hike 1 November 2024 इंडियन ऑयल के द्वारा हर महीने की 1 तारीख को गैस सिलेंडर की कीमत तय की जाती है। इस प्रकार आज 1 नवंबर को भी गैस सिलेंडर की कीमतों में तेजी देखने को मिली। बता दें कि यह कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर कीमत को बढ़ाया गया है।

LPG Price Hike 1 November 2024 Update

LPG Price Hike 1 November 2024: नवंबर महीने की शुरुआत में ही उपभोक्ताओं को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत आज 1 नवंबर 2024 से 62 रुपए के लगभग अधिक हो गए हैं। आज सुबह इंडियन ऑयल के द्वारा जारी किए गए नए रेट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में 19 KG (किलोग्राम) कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 1802 रुपए हो गया है।

 

इसे भी पढ़ें 👉 सोना में हल्की तेजी, चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट, आइए जानें आज सोना चांदी के दाम

वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एलपीजी गैस सिलेंडर 19 किलोग्राम की कीमत 1911.50 हो गया है। चेन्नई और मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम क्रमशः 1964.50 और 1754.50 रुपए हो गया है।

देश के मुंबई में अब उपभोक्ताओं को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 19 किलोग्राम में 62 रुपए अधिक देना होगा जो की 1 अक्टूबर को इसका कीमत 1692.50 तय हुआ था। जो कि अब बढ़कर 1754.50 पर पहुंच गया है। इसके अलावा चेन्नई में भी 19 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत 1964.50 रुपए से बढ़कर 1903 रुपए में मिलने वाला है।

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत स्थिर

बता दूं कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है जो कि पहले की तरह ही बना हुआ है। राजधानी दिल्ली में 14.2 क घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पुराने रेट 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, चेन्नई में 818.50 और मुंबई में 802.50 रुपए में दिया जा रहा है।

बिहार राज्य के पटना में 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर इंडियन का ₹901 में वही कमर्शियल सिलेंडर 19 किलोग्राम 2072 रुपए में मिल रहा है। बता दें कि गुजरात राज्य के अहमदाबाद में 14 क वाला एलपीजी गैस सिलेंडर जो की लाल में आता है उसका 810 रुपए और 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर नीला का रेट 1821 में मिल रहा है।

 

WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं

इसे भी पढ़ें 👉

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!