Agricultural Fair India Agritech 2025: हमारे देश में खेती बड़े स्तर पर किया जाता है। सरकार इसको और बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के साथ-साथ आधुनिक किस्म के ऊपर और कृषि संस्थाओं के द्वारा लगातार प्रयोग किया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा समय-समय पर किसानों को अलग-अलग योजना में कृषि यंत्र सब्सिडी देने के अलावा अलग-अलग राज्यों में कृषि मेला कभी आयोजन किया जाता है जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र के साथ-साथ कृषि से जुड़ी हुई सभी जानकारी का संवाद भी होता है।
कृषि मेला भारत एग्रीटेक 2025
इसी कड़ी में मध्य प्रदेश राज्य में 6th सबसे बड़ा कृषि मेला भारत एग्रीटेक 2025 (Krishi Mela Bharat Agri Tech 2025) आयोजित होने जा रहा है। जिसमें किसान भाग लेकर नए-नए कृषि यंत्र की जानकारी के साथ-साथ खेती से जुड़ी हुई जानकारी देनी की बात कही जा रही है।
बता दें कि मध्य भारत में आगामी 18 से लेकर 20 जनवरी 2025 से कृषि मेला भारत एग्रीटेक 2025 कृषि प्रदर्शनी आयोजन कृषि महाविद्यालय मैदान इंदौर में होना बताया गया है।
इसे भी पढ़ें 👉 किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, गेहूं की कीमत पर बोनस की घोषणा, जल्द करें गेहूं का रजिस्ट्रेशन
दावे के मुताबिक इस कृषि मेले के दौरान 350 से भी ज्यादा कंपनी के द्वारा न्यूनतम कृषि यंत्र के अलावा तकनीकों का भी प्रदर्शन किया जाएगा और उसका लाइव डेमो किया जाएगा है।
इस दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती व जैविक खेती की जानकारी देने के साथ-साथ प्रशिक्षण के बारे मे जानकारी देने की बात कह रहे हैं। वहीं आधुनिक उपकरणों और तकनीकों की कार्यशालाएं, विशेषज्ञों से सीधा संवाद वी आपकी खेती के सवालों के समाधान के बारे में कहा जा रहा है।
दावे में कृषि मेला भारत एग्रीटेक 2025 में देशभर की अलग-अलग हिस्सों से 100000 से भी ज्यादा किसान व डॉलर भी पहुंचने की बात चल रही है।
जानें कृषि मेले के मुख्य आकर्षक क्या रहेगा
1). कृषियंत्रो की प्रदर्शनी, कृषि ड्रोन
2). मिनी, बड़े ट्रैक्टर व इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर
3). कंबाइन हार्वेस्टर, रीपर
4). रोटावेटर, सुपर सीडर
5). ड्रिप इरीगेशन, मोटर पंप व सिचाई के साधन
6). कीटनाशक एवं उर्वरक, बायो खाद
7). पोली पोंड, ग्रीन हाउस
8). जैविक उत्पादों की खरीदी बिक्री
9). जैविक अनाज, सब्जी, तेल, गुड
10). नर्सरी एवं फलो के पौधे
11). मिट्टी परिक्षण लेब
12). फूड प्रोसेसिंग एवं लघु उद्योग
13). पशुआहार, डेयरी उत्पाद एवं डेयरी यंत्र
14). जैविक खेती प्रशिक्षण एवं निशुल्क वर्कशॉप
15). राज्य एंव केंद्र सरकार द्वारा कृषि कल्याणकारी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी
कब से कब तक होगा
कृषि मेला भारत एग्रीटेक 2025 का आयोजन 18, 19 से लेकर 20 जनवरी 2025 को कृषि महाविद्यालय मैदान, लालाराम नगर, इंदौर होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस कृषि मेले में प्रवेश निशुल्क होने वाला है।
नोट :- बता दे की इस कृषि मेला भारत एग्रीटेक 2025 के बारे में हमने सिर्फ सूचना के लिए दिया गया है। इससे हमारा कोई लेनदेना नहीं है। किसान भाई इस मेले में जाते समय रजिस्ट्रेशन या फिर अन्य कोई भी जानकारी साझा करने से पहले पुष्टि अवश्य करें कि आपके साथ कोई ठगी ना हो।
WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉 गेहूं फसल में सिंचाई के बाद करना होगा इस खाद का उपयोग, बनेंगे अधिक कल्ले और फसल की तेजी से होगी ग्रोथ
इसे भी पढ़ें 👉 किसानों को गेहूं के दूसरी व तीसरी सिंचाई पर डालें ये खाद, मिलेगा बंपर पैदावार, जाने कृषि एक्सपर्ट की सलाह
कहां पर होगा आयोजन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत एग्रीटेक कृषि मेला इंदौर में कृषि महाविद्यालय, पिपलियाहाना रोड, लालाराम नगर, गेहूं अनुसंधान केंद्र के पास इंदौर में पहुंच सकते हैं। इसके लिए प्रवेश निशुल्क अधिक जानकारी हेतु 📞 6261331177 या फिर https://www.bharatagritech.org पर संपर्क करें।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।