Haryana Weather Alert: हरियाणा प्रदेश में शीत लहर से जमा पाला, मौसम विभाग का 18 जिला में येलो अलर्ट घोषित, जानें आगे का मौसम

जानें हरियाणा प्रदेश में कौन कौन से जिलों में जारी हुआ येलो कार्ड, Haryana Weather Alert...

Haryana Weather Alert: हरियाणा प्रदेश में बीते 7 दिन से लगातार शीतलहर चल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग की ओर हरियाणा राज्य की 18 जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है। वही हरियाणा प्रदेश में दिन में धूप निकलने के साथ ही मामूली तापमान में गिरावट देखने को मिला है। रात के न्यूनतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुआ है और इसके बावजूद सामान्य से 2.6 डिग्री कम दर्ज किया गया है।

Haryana Weather Alert: हरियाणा प्रदेश की हिसार जिले में सबसे कम 3.0 डिग्री सेल्सियस और रोहतक जिले में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। और इसकी मुख्य वजह प्रदेश में आ रही उत्तर पश्चिम से पहाड़ी हवाएं हैं।

हिसार जिले में अन्य राज्यों के मुकाबले में बीते 3 दिन से सबसे कम तापमान दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से हरियाणा प्रदेश के 18 जिलों में शीतलहर येलो अलर्ट जारी किया गया। वही दिन के समय में धूप खेलने के चलते लोगों को ठंड से राहत अवश्य मिलेगा।

कौन-कौन से जिलों में है शीतलहर का अलर्ट

हरियाणा प्रदेश में बढ़ती सेट लहर के चलते चंडीगढ़ के साथ ही 17 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट घोषित किया गया। बता दें कि हरियाणा प्रदेश में चंडीगढ़, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला, झज्जर, रोहतक, चरखी दादरी, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, भिवानी, पलवल और मेवात में येलो अलर्ट जारी किया गया।

 

बता दे कि ऊपर दिए गए इन जिलों में हवा की रफ्तार 10 से 11 किलोमीटर रहेगी और कुछ जगह पर बादल भी छाने की संभावना जताई हैं।

 

इसे भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया, महिलाओं को किस दिन से आएगा 2100 रुपए महीना

 

हरियाणा में आगे का मौसम कैसा रहेगा

हरियाणा प्रदेश में मौसम को लेकर मौसम विशेषज्ञ चंद्र मोहन के मुताबिक पश्चिमी उत्तरी बर्फीली हवा से हरियाणा प्रदेश में ठंड में वृद्धि हुई है। वहीं प्रदेश में चल रही 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास की रफ्तार वाली हवा से कोहरा ओर धुंध नहीं आ रहा। उनके मुताबिक आगामी दिनों में भी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना वही 16 दिसंबर के बाद मौसम में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा जिसके चलते मौसम को पूरी तरह से खुलने से पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवा से दिन और रात के तापमान में और गिरावट दिखाई दे सकता है।

 

WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं

इसे भी पढ़ें 👉 सरकार देगी किसानों, युवाओं और महिलाओं को करोड़ों रुपए की सौगात, 1 लाख नौकरी, लखपति दीदी, किसान योजना दूसरी किस्त

इसे भी पढ़ें 👉 किसानों को राज्य सरकार का पशुपालक में 50% सब्सिडी लाभ, जानें क्या क्या होगा लाभ

 

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!