Lahsun Ki Kheti: हमारे देश में वैसे तो लगभग सभी तरह की खेती किया जाता है लेकिन लहसुन की खेती भी काफी मात्रा में किया जाता है और लहसुन हमारे देश के रसोई घर में सबसे जरूरी वस्तु है जिसका इस्तेमाल खाने में किया जाता है। लहसुन को खाने में डालने पर स्वाद के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य को लेकर भी काफी लाभदायक है।
Garlic Farming की जानकारी
लहसुन की मांग में तेजी आने पर कई बार इसका कीमत कृषि उपज मंडियों में लहसुन की कमी के चलते तेजी से बढ़ोतरी के साथ 400 रुपए प्रति क्विंटल पर भी चला जाता है।
खेती करने का सही तरीका व जानकारी
बता दें कि लहसून की खेती को लेकर कृषि रक्षा अधिकारी बस्ती, रतन शंकर ओझा के कहे अनुसार किसानों को लहसुन की खेती करने वाले को सही जानकारी का होना बहुत आवश्यक होता है। क्योंकि लहसुन के खेत में किसानों कई तरह की समस्या दिखाई दे सकता है। जिसमें रोग व कीट का प्रकोप शामिल है। इसकी फसल में रोग के बारे में बताया गया है कि पर्पल ब्लॉच के असर से पौधों की ऊपर से पत्तियां सूखने लगती हैं।
ऐसे में किसानों को अपनी फसल को बचाव में मैंकोजेव 70 WP को 3 से 4 ग्राम या फिर इसके अलावा कॉर्नवेंडाजेम 20% के साथ मैंकोजेव 63% का मिश्रण 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में अच्छे से घोल बनाकर फसल पर छिड़काव करें। वहीं किसानों को बताई गई दवा का उपयोग 2 से 3 बार करीब 10 दिन बाद फिर से छिड़काव करें।
लहसुन फसल कीट से बचाव
वही अगर किसानों को अपनी लहसुन की फसल में कीट से खराब होने पर Chloropyphos 20% EC
(क्लोरोपाईफास 20% ईसी) 3 मिलीलीटर को प्रति लीटर पानी के साथ अच्छे से घोल बनाकर छिड़काव करें। वही यह 10 दिन के बाद 2 बार छिड़काव करना आवश्यक होता है। इसके अलावा किसानों को अपनी फसल में सही से नमी को बनाए रखना चाहिए जिसके लिए सही समय पर सिंचाई करना होगा। जिसके चलते फसल को नुकसान से बचाव किया जा सकता है।
फसल में सिंचाई कब नहीं करे
किसानों को अपनी फसल में जब यह पता चल जाए कि अब आने वाले 10 से 15 दिन के बाद फसल की खुदाई करना होगा उस समय पूरी तरह से खेत में सिंचाई को रोकना चाहिए। वही अगर फसल में सिंचाई को नहीं रोका जाए तो ज्यादा नमी के चलते किसानों को फसल भंडारण से दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं लहसुन कम समय में खराब होने लगता है।
किसानों को अपनी फसल को खेत से बाहर निकालने पर हल्की छायादार जगह पर सुखने के लिए रखना चाहिए। ओर बाद में गुच्छा बनाकर अच्छे से लटकाकर भंडारण किया जाना चाहिए। ऐसे में किसानों को अगर सही तरीके से ओर अच्छे से जानकारी से लहसुन का खेती करने पर अधिक उत्पादन व अच्छा लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें 👉 गेहूं किसानों की बढ़ेगी मुश्किलें, गेहूं की कीमत हो जाएगी MSP से नीचे?
इसे भी पढ़ें 👉 आज सरसों के भाव में आई तेजी , जानें ताजा भाव
इसे भी पढ़ें 👉 गेहूं की कीमत में बंपर उछाल, गेहूं तोड़ रहा सारे रिकॉर्ड, जानें सभी मंडी गेहूं रेट
Conclusion:- आज आपने जाना Super Kheti पर Garlic Farming: किसानों को लेना है लहसुन का बंपर पैदावार, तो रोग व किट से बचाव में करे इस दवा का उपयोग। ऊपर बताए गए दवा के इस्तेमाल से पहले एक बार नजदीकी कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।