Farmer ID Card Update: सरकार बना रही किसानों का किसान पहचान पत्र, जानें क्या हैं और कैसे बनेगा

जानें आखिर क्या है किसान पहचान पत्र, इसको बनवाने में क्या है जरूरी कागजात, जानें Farmer ID Card Update

 

Farmer ID Card Update: देश में केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा किसानों को समय-समय पर सुविधा के लिए अहम निर्णय लेती रही है और ताकि किसानों की मिलने वाली सुविधा को डिजिटल बनाया जा सके जिससे उन्हें आसानी से सुविधा मिल पाएगी और सरकार के पास भी डिजिटल आंकड़ा उपलब्ध रहे। बता दें कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय (MoA&FW) की ओर से राज्यों के किसानों के लिए किस पहचान पत्र यानी फार्मर आईडी (Farmer ID) को बनवाने के लिए तेजी से कैंप लगाने के लिए कहा गया है। किसान पहचान पत्र यानी किस आईडी एक आधार से लिंक होने वाली डिजिटल पहचान होगी जिसके चलते प्रदेश के किसानों की जमीन के रिकॉर्ड को जोड़ा जाएगा। जमीन के मालिकाना हक, भूमि में बोया गया फसल व जनसांख्यिकी (Demography) जैसी जानकारी होती है।

 

 

 

किसान पहचान पत्र के तहत बनाए गए डेटाबेस को किसान रजिस्ट्री के रूप में माना जाएगा। सरकार की ओर से किसानों को डिजिटल पहचान बनाने के लिए 11 करोड़ किसानों का लक्ष्य रखा है जिसमें से वर्ष 2024-25 में 6 करोड़, वर्ष 2025-26 में 3 करोड़ वह वर्ष 2026-27 में 2 करोड़ किसानों को किसान पहचान पत्र बनाने का लक्ष्य रखा है।

 

 

 

इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा राज्यों को फार्मर आईडी देने के लिए कैंप मोड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को तेजी लाने को कहा गया है। इसके संबंध में राज्यों को कृषि मंत्रालय की ओर से 28 नवंबर को एक पत्र भी भेजा गया है।

 

केंद्र सरकार से किया जाएगा खर्च 

 

Farmer ID Card Update: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को कैंप में लगाकर किसान आईडी (Farmer ID Registration) बनाने पर प्रोत्साहन (इनसेंटिव) दिया जाएगा। जिसमें प्रति के 15000 देने की बात किया जा रहा है वहीं हर आईडी बनने पर केंद्र सरकार के द्वारा राज्य सरकार को ₹10 दिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह खर्च होने वाला पूरा खर्च प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बजट में से ही खर्च होगा।

 

 

 

बता दें कि सूत्रों के द्वारा “इंडियन एक्सप्रेस” को कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्य में किसान पहचान पत्र को बनाने का कार्य पहले से ही तेजी पकड़ चुका है। वही उड़ीसा, असम, छत्तीसगढ़ में भी क्षेत्र परीक्षण (फील्ड टेस्टिंग) काचरण चल रहा है वही देश के बाकी राज्यों में सूत्रों के मुताबिक अलग-अलग चरण में काम चल रहा है।

 

इसे भी पढ़ें 👉 सरकार दे रही खेत में पानी की टंकी बनाने पर भारी सब्सिडी, जल्द करें आवेदन

किसान आईडी (Farmer ID) कैसे बनाएं 

 

Farmer ID Card Apply Online: किसान को अपना खुद का रजिस्ट्रेशन किसान पहचान पत्र के लिए करवाना होगा। पंजीकरण करवाने के लिए किस को अपने गांव में वीसीई से संपर्क करना चाहिए। किसान पहचान पत्र के लिए वीसीआई आपका रजिस्ट्रेशन करेगा। इसके अलावा यह काम किसान खुद भी कर सकता है जिसके लिए उन्हें मोबाइल या फिर कंप्यूटर से करना होगा। Farmer ID Registration Online Apply MP नीचे दिया गया है।

 

 

1. बता दें कि अगर आप मध्य प्रदेश के रहने वाले किसान हैं तो आपको दिए गए इस लिंक https://mpfr.agristack.gov.in/farmer-registry-mp/#/ पर जाकर दबाना होगा।

 

 

2. अब आपके सामने Farmer टैब के विकल्प को दबाए।

 

3. दिए गए कॉलम में मोबाइल नंबर दर्ज करें।

 

4. दिए गए मोबाइल नंबर पर ऐप को एक ओटीपी प्राप्त होगा। उस ओटीपी को दर्ज करें और कैप्चर कोड को भी डालें।

 

5. अब आपको एक नया यूजर अकाउंट बनाना होगा और अकाउंट बनाने के बाद किसान आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा होगा।

 

किन-किन कागजों की होगी आवश्यकता

 

 

किसानों को कुछ जरूरी आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगा जो की निम्नलिखित नीचे दिया गया है।

 

1. आधार की कॉपी

2. जमीन से जुड़ी जानकारी के लिए नकल की कॉपी या फर्द की कॉपी

3. फसल के नाम

4. किस्म का नाम

5. बुवाई का समय

6. बैंक पासबुक की जानकारी

7. मोबाइल नंबर

 

 

नोट:- किसानों को अपने जरूरी आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी डालते समय अवश्य यह ध्यान रखें कि आधार व मोबाइल नंबर को एक बार अवश्य जांच करें। आधार की संख्या 12 और मोबाइल की संख्या 10 अंकों में होना चाहिए और इसके अलावा सही नंबर दर्ज करें।

 

WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं

इसे भी पढ़ें 👉

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!