MP News: हमारे देश में दिवाली के अगले दिन ही सभी हिस्सों में गोवर्धन पूजा किया गया इसी दौरान गायों की पूजा भी किया जाता है। कोई देश के मध्य प्रदेश राज्य में भी गोवर्धन पूजा के इस त्यौहार पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री का Cow Farming Credit Card देने का फैसला
Cow Farming Credit Card: इस कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश में गाय पालन व गो संर्वधन को लेकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गाय पालने वाले किसान व पशुपालकों को क्रेडिट कार्ड जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा गाय माता के लिए गौ एम्बुलेंस को आरंभ किया गया।
जिसके चलते कहीं भी अगर गाय बीमार पड़ती है। और एक फोन कॉल करने के बाद एम्बुलेंस की सुविधा से गाय का इलाज किया जा सकता है।
प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाएगा गौ पालकों को विशेष सब्सिडी का लाभ
मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा कहा गया कि जिस प्रकार से किसान अपने खेतों में खेती के लिए क्रेडिट कार्ड का लाभ ले पाते हैं। इस तरह से गोवंश पालकों को भी क्रेडिट कार्ड (Cow Farming Credit Card) मिलेगा जिसमें वह अपने व्यवसाय को चला पाएंगे। व्यवसाय के लिए पैसे की जरूरत होती है।
इसे भी पढ़ें 👉 धान किसानों के लिए बड़ी राहत, 19 जिलों में धान खरीद हो गया शुरू, जानें बाकी के जिलों में कब से होगा खरीद
इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि गोवंश की रक्षा के साथ-साथ उसमें सुधार के लिए हमारी सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। जिसमें पहले आहार में प्रति गौ माता को ₹20 सब्सिडी दिया जाता था। जिसे अब बढ़ाकर ₹40 कर दिया गया है। वहीं प्रदेश में जो गो पालक 10 से अधिक गाय पालने वाले हैं। उनको विशेष सब्सिडी भी मिलेगी।
दूध बढ़ाने का प्रयास बोनस राशि की मदद
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों व सभी गोपालकों को गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए बताया कि हमारे प्रदेश में गौवंश से समृद्ध है और हम दूध के उत्पादन को बढ़ाने में लगातार प्रयास कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के दूध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने में बोनस देने जा रहे हैं। जिससे इस सेक्टर में और ज्यादा समृद्ध किया जा सके।
WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।