मुंगफली की फसल में सफेद गिडार कीट
White Giard Insect in Groundnut Crop: लेकिन इसी दौरान किसानों को अपनी मूंगफली की फसल में होने वाले सफेद गिडार किट (White Giard Moth) की रोकथाम समय पर करना बेहद जरूरी है नहीं तो यह आपकी फसल को पूरी तरह से नष्ट कर सकता है जिस तूफानों को उत्पादन में भारी नुकसान होगा ऐसे में किसानों को मूंगफली की फसल में होने वाले कट सफेद गिडार की पहचान के साथ-साथ इसको नियंत्रित कैसे किया जाए…मुंगफली फसल में होने वाले सफेद गिडार कीट की पहचान
सफेद गिडार कीट क्यों नियंत्रित करने से पहले किसानों को इसकी पहचान करना भी जरूरी है उसके लिए बता दें कि यह मूंगफली की फसल के पौधों की जड़ों के अलावा मिट्टी में मौजूद तने को भी खाता है। जिसके चलते फसल सूखने लगती है। अगर इसके पहचान की बात करें तो यह किट सफेद और पीला रंग का होता है और इसके सिर के ऊपर का भाग भूरा या लाल रंग का दिखाई देता है। जब भी बारिश के मौसम में पहली बारिश हो उसके बाद यह किट खेत के चारों ओर या मेड पर पेड़ों पर और फिर खेतों में जाकर अपने अंडे देता है। ऐसे में किसानों को पेड़ पर आने पर ही इसे समाप्त किया जाए तो फसल में नुकसान को कम कर सकते हैं।सफेद गिडार कीट की रोकथाम कैसे करें
मानसून के सीजन में जैसे ही बारिश का मौसम हो किसानों को अपने फसल के चारों ओर में बने हुए मेड या फिर फसल में मौजूद पेड़ पौधों पर इसकी रोकथाम के लिए कीटनाशक दवा के छिड़काव कर सकते हैं। जो की निम्नलिखित नीचे दिया गया है।कौन कौन सी कीटनाशक का छिड़काव करें
किसानों को बारिश होने पर दो से तीन दिन में ही इस किट की रोकथाम में नीचे दी गई दवाओं में किसी एक का पेड़ पौधों पर छिड़काव करें।- कार्बेरिल 0.2%
- मोनोक्रोटोफॉस 0.05%
- फेन्थियन 0.03%
- क्लोरपाइरीफॉस 0.03%
मुंगफली फसल में खाद कितना डालें
किसानों को मूंगफली की खेती में अधिक और अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए सही समय पर खाद और उर्वरक का प्रयोग करना बहुत आवश्यक है। ऐसे में किसानों को सबसे पहले मूंगफली की बुवाई करते समय अपनी भूमि की एक बार जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। ताकि मिट्टी में मौजूद है सभी तत्वों व खाद की इस्तेमाल के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगा उसके आधार पर अपने फसल में खाद डाल सकते हैं। अगर किसान भाई मिट्टी की जांच करवाने में किसी भी तरह की दिक्कत या नहीं करवा पाए तो इस स्थिति में मुंगफली फसल में कितना खाद डालना चाहिए वह निम्नलिखित दिया गया है।खाद का नाम | प्रति हेक्टेयर में मात्रा |
नत्रजन | 20 KG |
फास्फोरस | 30 KG |
पोटाश | 45 KG |
जिप्सम | 250 KG |
बोरेक्स | 4 KG |

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।