Sarso Ka Bhav Teji Mandi Report: सरसों का भाव बीते 3 साल बाद के उच्च स्तर पहुंचा, जानें अब सरसों का भाव कब बढ़ेगा 2024 में

पिछले कुछ सप्ताह में सरसों में आई तेजी, जानें अब सरसों का भाव कब बढ़ेगा 2024 में, Sarso Ka Bhav Teji Mandi Report

Sarso Ka Bhav Teji Mandi Report 2024: इस सप्ताह सरसों की बात करें तो जयपुर सरसों कंडीशन का रेट न्यूनतम ₹7000 से अधिकतम 7025 प्रति क्विंटल सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को ओपन हुआ। जो कि शनिवार को सरसों की कीमत अधिकतम 7000 रुपए प्रति कुंतल पर बंद हुआ। यानी इस बीते सप्ताह के दौरान मामूली गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिला। सरसों सभी मंडी के ताजा रेट देखें 👉 यहां पर दबाएं 

बीते 3 वर्ष के बाद में पहली बार उच्च स्तर 

बता दे की तेलों में तेजी और कच्चे माल में शॉर्टेज के चलते सरसों के भाव में बीते 3 साल के उच्च स्तर पर पहुंचा है। राजस्थान के जयपुर में सरसों कंडीशन का उच्चतम भाव अबकी बार इस सीजन में 7125 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। जो कि बीते 3 वर्ष के बाद में पहली बार दिखाई दिया है।

 

सरकारी नीलामी में उम्मीद से कम स्टॉक की बिकवाली के चलते सरसो की उपलब्धता टाइट है। अब तक नाफेड ने कुल 3.73 लाख टन सरसो की बिकवाली किया है।

सरकारी एजेंसियों के पास अब भी करीब 23.50 लाख टन उपलब्ध है। किसान व स्टॉकिस्ट के पास स्टॉक सीमित ही रह गया है। इसलिए मिलें अब सरकारी नीलामी पर निर्भर है।

मौजूदा स्तरों से तेल की तेजी भी सीमित होने से मीलों की ऊपर में खरीदारी सुस्त पड़ी है। वहीं खल का सपोर्ट ना मिलने से सरसो की तेजी पर लगाम।

इसे भी पढ़ें 👉 सोयाबीन नई फसल तैयार, क्या सोयाबीन का भाव बढ़ेगा या घटेगा 2025 में, जानें तेजी मंदी रिपोर्ट 

त्योहारी डिमांड और आयातित तेलों की सप्लाई कम होने से बड़ी मंदी फिलहाल नहीं नजर आती। वहीं 1500 के करीब जयपुर कच्ची घानी भी अटक सकता है।

बारिश के कारण सरसो की बुवाई में देरी होने से भी फिलहाल सरसो को सपोर्ट मिल रहा है। कुल मिलाकर सरसों, सरसों तेल यहाँ से दिवाली तक एक सिमित दायरे में रहेंगे।

दिवाली के बाद सरसों में आमतौर बिकवाली देखने को मिलती है। इसलिए 150 से लेकर 200 रुपए का उछाल मिलने पर सरसो में मुनाफा वसूली करने की राय है। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।

 

WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं

इसे भी पढ़ें 👉 गेहूं की नई किस्म HD 3386 कृषि वैज्ञानिकों ने किया तैयार, कई रोगों से छुटकारा, बंपर उत्पादन

इसे भी पढ़ें 👉 सरसों की नई किस्म, ICAR के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया, उत्पादन से लेकर पकने तक कि खासियत

Conclusion:- आपने जाना सरसों रेट में बढ़ोतरी, जानें अब सरसों का भाव कब बढ़ेगा 2024 में, क्या Sarso Ka Bhav Teji Mandi Report 2024। सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट, किसी भी फसल में तेजी या फिर मंदी आगामी दिनों में होने वाले मौसम के साथ-साथ डिमांड पर निर्भर करता है ऐसे में व्यापार अपने विवेक से करें और किसी भी व्यापार में नुकसान होने पर हम जिम्मेवार नहीं होंगे। क्योंकि हमारा काम है जानकारी देना। व्यापार अपने विवेक से ही करना चाहिए।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!