देश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, हरियाणा, राजस्थान,यूपी, एमपी सहित 10 राज्यों में भारी बारिश व ओलावृष्टि के लिए अलर्ट घोषित 

देश के कई हिस्सों में बीते तीन से चार दिन से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिला है। Aaj Ka Mausam Update जिसके चलते उत्तर भारत के हरियाणा, राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश वह अन्य राज्यों में भी हल्की बारिश देखने को मिली। वही मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 28 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब दिल्ली बिहार राजस्थान असम मेघालय और उड़ीसा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं इसी दौरान 29 दिसंबर 2024 को हिमाचल प्रदेश के भी अलग-अलग क्षेत्र में देर रात से लेकर सुबह तक घना कोहरा छाने के आसार है।

 

 

 

Aaj Ka Mausam Update 27-12-2024

 

बता दे कि देश में पहाड़ी क्षेत्र से हो रही बर्फबारी के बीच में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ विकसित हुआ है। जिसके चलते पश्चिमी हवा एक ट्रफ के रूप में सक्रिय है। जिस कारण से आज शुक्रवार व कल शनिवार के दिन अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी में से भी भारी नमी आने की संभावना है। ऐसे में हरियाणा व पंजाब के साथ ही 10 राज्यों बारिश व ओलावृष्टि जताई गई है और इसे ठंड में और वृद्धि होगा।

 

 

Aaj Ka Mausam Update: मौसम विभाग की ओर से आज शुक्रवार के दिन हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, गुजरात व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना व्यक्त कि गई है।

 

 

वहीं इसके अलावा आज यानी शुक्रवार है कल शनिवार के दिन छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के अलावा मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में भी भारी बारिश होने के संभावना है।

 

इसे भी पढ़ें 👉 92 साल के डॉ मनमोहन सिंह का हुआ निधन, आज से 7 दिन राजकीय शोक, जानें जन्म से निधन तक 26 का कनेक्शन 

बता दे की मौसम विभाग के मुताबिक आज शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र विदर्भ में ओलावृष्टि की उम्मीद है। वही आज व कल मध्य प्रदेश में भी ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

 

 

 

राजस्थान प्रदेश में अगले 24 घंटे बारिश व ओलावृष्टि 

 

Rajasthan Aaj Ka Mausam Update: राजस्थान प्रदेश में मौसम के अंदर जयपुर के मुताबिक आगामी 24 घंटे के दौरान अजमेर, कोटा, जयपुर, उदयपुर और भरतपुर संभाग के साथ-साथ शेखावाटी क्षेत्र में भी कुछ हिस्सों में बादल गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ-साथ कहीं पर ओलावृष्टि की उम्मीद जताई है।

 

 

 

 

कहां कहां पर घना कोहरा रहेगा 

 

 

भारत में कल सुबह से हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, यूपी, मेघालय, उड़ीसा, असम में घना कोहरा छाया रहेगा। जो की 28 से 31 दिसंबर की सुबह तक देखने को मिलेगा वहीं 29 दिसंबर हिमाचल प्रदेश में भी अलग-अलग हिस्सों में देर रात से लेकर सुबह तक घना कोहरा छाने की संभावना है।

 

वही बात करें जम्मू कश्मीर व लद्दाख में भी लगातार बारिश , बर्फबारी होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से 0 से कई डिग्री सेल्सियस से भी के नीचे पहुंच गया है।

WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं

इसे भी पढ़ें 👉 गेहूं में कल्ले बढ़ाने और अधिक फुटाव के लिए क्या डालें, जानें कृषि विशेषज्ञों की सलाह

इसे भी पढ़ें 👉 सरसों की फसल में सफेद रतुआ रोग के नुकसान से बचाव में करे ये उपाय, जानें पहचान और कब होता है प्रकोप

 

 

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!