Soyabean Ka Teji Mandi Report 2024: बीते दिनों सोयाबीन की कीमत में उतार चढ़ाव, आखिर 2024 में सोयाबीन का भाव क्या रहने वाला है….
सोयाबीन भाव बीते सप्ताह में कैसा रहा बाजार: सोयाबीन नए माल की हल्की फुल्की आवक व सामान्य मांग के कारण से भाव में 25 से लेकर 50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ बनी रही।
सोयाबीन उत्पादक राज्यों में बारिश की वापसी से फसल की कटाई में फिर देरी होने की संभावना है। मध्य प्रदेश के नीमच, अशोकनगर और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश जारी रहने से आवक में और देरी होगी।
कैसी है सोयामील की चाल
निर्यात और घरेलू मांग कमजोर रहने से सोयामील की कीमतों में गिरावट आई। बीते सप्ताह प्लांटों ने सोयामील के भाव औसतन 150 से लेकर 200 रुपए प्रति क्विटल घटाया।
सोयामील में डिमांड ना होने से प्लांट फ़िलहाल सोयाबीन की खरीदारी भाव नहीं बढा रहे हैं। कमजोर निर्यात मांग, नई फसल की आवक का प्रेशर को देखते हुए इसमें अभी और गिरावट की संभावना।
सरकारी खरीदारी की रिपोर्ट
मध्य प्रदेश राज्य में 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर के बीच सोयाबीन की सरकारी खरीदारी आरंभ होगी। एमपी सरकार ने 1368 लाख टन खरीदारी का लक्ष्य रखा है।
वहीं महाराष्ट्र में तारीख के ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 लाख टन के करीब खरीदारी का लक्ष्य सरकार रख सकती है। सरकार यदि अपने लक्ष्य को पुरा करती है। तो सोयाबीन के भाव को काफी हद सहारा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें 👉 सरसों का भाव बीते 3 साल बाद के उच्च स्तर पहुंचा, जानें अब सरसों का भाव कब बढ़ेगा 2024 में
सोयाबीन भाव में आगे की चाल कैसा रहेगा
अक्टूबर महीने में सोयाबीन की नई फसल की आवक का प्रेशर बनेगा। वहीं सरकार भी अक्टूबर महीने के अंत से खरीदारी शुरू करेगी। ऐसे में सोयाबीन में बड़ी तेजी मंदी फ़िलहाल नजर नहीं आ रही है।
आवक का प्रेशर भाव नहीं बढने देगा। वहीं सरकारी खरीदारी की उम्मीद में किसान निचे भाव में माल नहीं बेचेगा।
इन स्तरों से सोयाबीन में 150 से लेकर 200 रुपये घटने की जगह और तेजी 5000 (कीर्ति) के ऊपर देखने मिलेगी। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।
WhatsApp ग्रुप में जुड़े के लिए 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉 गेहूं की नई किस्म HD 3386 कृषि वैज्ञानिकों ने किया तैयार, कई रोगों से छुटकारा, बंपर उत्पादन
इसे भी पढ़ें 👉 सरसों की नई किस्म, ICAR के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया, उत्पादन से लेकर पकने तक कि खासियत
Conclusion:- आपने जाना सरसों रेट में घट बढ़, 2024 में सोयाबीन का भाव क्या रहने वाला है, क्या Sarso Ka Teji Mandi Report 2024। सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट, किसी भी फसल में तेजी या फिर मंदी आगामी दिनों में होने वाले मौसम के साथ-साथ डिमांड पर निर्भर करता है ऐसे में व्यापार अपने विवेक से करें और किसी भी व्यापार में नुकसान होने पर हम जिम्मेवार नहीं होंगे। क्योंकि हमारा काम है जानकारी देना। व्यापार अपने विवेक से ही करना चाहिए।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।