Mukhymantri Garmin Awas Yojana 2.0 (2025 list): हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 में बड़ी सौगात दी है। बता दे की हरियाणा प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश की गरीब व जरूरतमंद परिवार के लोगों को अपने द्वारा किए गए घर देने के वादे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के माध्यम से प्रदेश के 20 जिलों में पात्र 4533 लाभार्थियों को 24 जनवरी 2025 को आवासीय प्लाट आवंटित किया गया है। WhatsApp पर जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 लिस्ट 2025
सीएम नायब सिंह सैनी हरियाणा प्रदेश नेतृत्व योजना में तेजी से कार्य करते हुए राज्य के कई गरीब परिवारों को घर बनाने का अवसर प्राप्त हुआ है।
प्रदेश के 20 जिलों में लाभार्थियों को मिली खुशखबरी
हरियाणा प्रदेश सरकार की ओर से योजना के तहत पहले चरण में कल 20 जिलों में लाभार्थियों को आवासीय प्लॉट दिए गए हैं।जो की 100/100 वर्ग गज में दिया गया। जिलों के नाम नीचे दिए गए हैं।
राज्य के जिले जैसे – फतेहाबाद, भिवानी, हिसार, चरखी दादरी, गुरुग्राम, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, झज्जर, पलवल, रेवाड़ी, नारनौल पानीपत, नूंह, सोनीपत रोहतक यमुनानगर और सिरसा जिले शामिल है।
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत प्रदेश सरकार की ओर से अनुसूचित जाति, घुमंतु जाति व विधवा पात्र लाभार्थियों को आवासीय प्लाट आवंटित किया गया। जिसमें प्रदेश के हिसार, जींद, रोहतक, पानीपत, फतेहाबाद, भिवानी, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल जिले शामिल हैं। वहीं इसके अलावा पात्र लाभार्थियों को 50-50 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट महा ग्राम पंचायत बहस में दिया गया।
इसे भी पढ़ें 👉 डिफॉल्टर ऋणी किसान के लिए बड़ी राहत, सरकार की एक मुश्त समझौता योजना लागू, जानें लाभ उठाने का अंतिम दिनांक उठाए
राज्य के हर जिले में कितने-कितने लाभार्थियों को आवासीय प्लाट
हरियाणा राज्य सरकार की ओर से अलग-अलग जिलों में पात्र लाभार्थियों को प्लॉट वितरित किया गया, जो की निम्नलिखित नीचे दिया गया।
- अंबाला – 166
- भिवानी – 268
- चरखी दादरी – 143
- फतेहाबाद – 313
- गुरुग्राम – 16
- हिसार – 480
- झज्जर – 26
- जींद – 545
- कैथल – 204
- करनाल – 316
- कुरुक्षेत्र – 186
- नारनौल – 85
- नूंह – 65
- पलवल – 17
- पानीपत – 314
- रेवाड़ी – 134
- रोहतक – 176
- सिरसा – 370
- सोनीपत – 678
- यमुनानगर – 31
हरियाणा में 20 जिलों की 62 ग्राम/महाग्राम पंचायतों में 24 जनवरी, 2025 को ड्रॉ के माध्यम से आवासीय प्लॉटों का आवंटन (प्रथम चरण में)
आवंटन पत्र डाउनलोड व ड्रॉ का परिणाम देखने के लिए वेबसाइट पर जाएं
👇 👇👇
http://hbh.gov.in/Online-Draw-Result
प्रदेश के हर गरीब को मिलेगा घर
हरियाणा राज्य सरकार ने योजना में बड़े पैमाने पर लागू किया जा रहा है। ताकि प्रदेश के कोई भी पत्र परिवार न छूट पाए। सीएम नेम सिंह सैनी की ओर से कहा गया कि सरकार की ओर से गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रतिबद्ध और योजना इसी कड़ी में एक बड़ा कदम, सरकार के मुताबिक इस योजना को आने वाले समय में भी जारी रखा जाएगा और आगामी समय के दौरान और अधिक पात्र गरीब परिवारों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
WhatsApp पर जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉 किसानों को फॉर्म पौंड बनाने पर 1 लाख 35 हजार की सहायता, जल्द करें आवेदन, मिलेंगे और भी कई फायदे
इसे भी पढ़ें 👉 करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन मिलेगी पीएम किसान की अगली 19 वीं किस्त

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जसवंत है। मैं सुपर खेती (Super Kheti) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों अपनी कृषि से जुड़ी सभी फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाता है। मैं किसानों के लिए ताजा न्यूज और योजनाओं के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं लगातार 3 साल से वेबसाइट पर काम कर रहा हूं।